टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर नया विवाद, पाकिस्तान ने भारत के साथ मुकाबला खेलने से किया इनकार
Published - 26 Jan 2026, 04:14 PM | Updated - 27 Jan 2026, 01:05 PM
Table of Contents
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 को लेकर एक नया विवाद सामने आ गया है। जहां पहले पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 को बॉयकॉट करने की धमकी दे रहा था तो अब उन्होंने भारत के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में मौजूद आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस मैच को बॉयकॉट करने का प्लान तैयार कर रही है। बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का ये मैच पूरे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भी माना जा रहा है, लेकिन मैच से पहले ही पाकिस्तान ने गीदड़भभकी देना शुरू कर दिया है।
T20 World Cup: पाकिस्तान प्रधानमंत्री कर रहे हैं हस्तक्षेप
टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच एक बैठक होने वाली है, जिसपर इस मैच को लेकर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से बांग्लादेश के बाहर होने से नाराज है और इसी के चलते वह इस तरह की चाल चलने की सोच रहा है। वहीं, पाकिस्तान की मीडिया में भी इस बात की चर्चाएं हैं कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि विश्व कप 2026 (T20 World Cup) में भारत के साथ मुकाबला खेले और वह इसके बॉयकॉट करने की तैयारी कर रहा है।
बांग्लादेश को मोहरा बना रहा है पाकिस्तान
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) से पहले बीसीसीआई ने बांग्लादेश के फास्ट बॉलर मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया था, जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने विश्व कप के मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करवाने की मांग की थी। जबकि बांग्लादेश ने खिलाड़ियों, दर्शकों और मीडिया कर्मियों की सुरक्षा का हवाला देकर आईसीसी के सामने ये मांग रखी थी।
लेकिन बैक टी बैक बैठकों के बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को विश्व कप से बाहर कर दिया और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि पाकिस्तान ने धमकी दी थी, कि अगर बांग्लादेश विश्व कप से बाहर होता तो वह नहीं खेलेंगे। लेकिन बांग्लादेश के बाहर होते ही पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया।
Pak media reporting that one of the options that the #PCB could go fr is boycotting the #IndiavsPakistan match in Colombo on Feb 15 #T20WorldCup2026
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) January 26, 2026
नई चाल चलना चाहता है पाकिस्तान
अब इस पूरे मुद्दे पर पाकिस्तान भारत को घेरने का प्लान बना रहा है, लेकिन पाकिस्तान ये भूल रहा है कि अगर वह इस मैच का बॉयकॉट करता है तो उन्हें आईसीसी की मार झेलनी पड़ सकती है, जिसमें फिलहाल जय शाह बैठे हुए हैं।
अगर ये मैच रद्द होता है तो इससे आईसीसी को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है, क्योंकि फाइनल और सेमीफाइनल से अधिक अहमियत विश्व कप के लिए मुकाबले की होती है, जिसको दोनों देशों के फैंस देखते हैं। ऐसे में पाकिस्तान अब आखिरी वक्त पर पीछे हटने का सोचता है तो उन्हें इसका बुरा अंजाम देखने को मिल सकता है, जबकि यहां तक आईसीसी पाकिस्तान पर इंटरनेशनल मैच खेलपर भी प्रतिबंध लगा सकती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 लिए कैसी होगी सभी टीमों की Playing XI? यहां देखें पूरी लिस्ट
पाकिस्तान मीडिया ने क्या कहा
पाकिस्तान के मीडिया चैनल जियो न्यूज का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार पीसीबी अधिकारिकों के साथ एक बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यहां तक कि भारत के साथ मैच खेलने को लेकर भी बड़ा फैसला इस बैठक में लिया जा सकता है। वहीं, एक सरकारी अधिकारी का कहना है कि वह बांग्लादेश के खड़े हैं, क्योंकि उनके साथ गलत हुआ है।
वहीं, पाकिस्तान के दूसरे चैनल समा टीवी का कहना है कि अगर पाकिस्तान विश्व कप (T20 World Cup) में हिस्सा लेता है तो तीन तरीकों वह अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकता है। पहला मैचों में काली पट्टी बांधकर, भारत-पाकिस्तान मैच छोड़कर या फिर टूर्नामेंट में मिली सभी जीतों को बांग्लादेश को सपोर्ट करके। हालांकि, आईसीसी के नियमों के अनुसार इस तरह की हरकतों के बाद आईसीसी बड़ा कदम उठा सकती है, जिसको पीसीबी भी ध्यान में रखना चाहेगी।
विशाखापत्तनम टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने, तीसरे टी20 वाले 2 खिलाड़ी बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर