NEPAL vs ITALY: नेपाल बनाम इटली मुकाबले में इटली ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, इटली के ओपनर ने कर दिया कमाल
Published - 12 Feb 2026, 06:09 PM | Updated - 12 Feb 2026, 06:11 PM
Table of Contents
NEPAL vs ITALY: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के 17वें मुकाबले में इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस ग्रुप सी मैच में इटली के गेंदबाजों और फिर ओपनिंग बल्लेबाजों ने एकतरफा प्रदर्शन किया।
नेपाल की पूरी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और केवल 123 रनों पर सिमट गई। जवाब में इटली की ओपनिंग जोड़ी ने बिना कोई विकेट खोए इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
NEPAL vs ITALY में 123 रनों पर सिमटी नेपाल की पारी

मैच की शुरुआत में इटली के कप्तान हैरी मनेन्टी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही और ओपनर बल्लेबाज कुशल भुरतेल मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आसिफ शेख ने 20 और कप्तान रोहित पौडेल ने 23 रन की पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इटली के गेंदबाजों ने उन्हें लंबी पारी नहीं खेलने दी। दीपेंद्र सिंह ऐरी (17) और आरिफ शेख (27) ने संघर्ष किया, लेकिन नेपाल का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका।
इटली की ओर से कृष्ण कालुगामगे ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। वहीं बेन मनेन्टी ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। नेपाल की पूरी टीम 19.3 ओवर में 123 रनों पर ऑल-आउट हो गई।
NEPAL vs ITALY मुकाबले में मोस्का ब्रदर्स का धमाल
124 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। इटली के दोनों ओपनर बल्लेबाज जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का ने नेपाली गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। खासकर जस्टिन मोस्का ने पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया और चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। इटली ने मात्र 4 ओवरों में ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था जिससे मैच का नतीजा पहले ही साफ हो गया था।
NEPAL vs ITALY मुकाबले में नेपाल के प्रमुख गेंदबाज संदीप लामिछाने और करण केसी भी इन दोनों बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहे। जस्टिन और एंथनी ने मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए और नेपाल के फील्डर्स को असहाय कर दिया। इटली ने इस लक्ष्य को बिना किसी नुकसान के हासिल कर 10 विकेट की विशाल जीत दर्ज की। यह जीत इटली के लिए विश्व कप के मंच पर एक बड़ी उपलब्धि है।
NEPAL vs ITALY में इटली की जीत पर समिकरण बदला
NEPAL vs ITALY मुकाबले के इस हार के साथ ग्रुप सी में नेपाल की स्थिति काफी नाजुक हो गई है। दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ करीबी हार झेलने के बाद नेपाल को उम्मीद थी कि वे इटली को हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करेंगे। हालांकि इस 10 विकेट की करारी शिकस्त ने उनके नेट रन रेट को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। अब नेपाल के लिए सुपर 8 की राह लगभग असंभव नजर आ रही है।
दूसरी ओर, इटली ने इस शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि उन्हें हल्के में लेना बड़ी भूल होगी। वेन मैडसन की अनुपस्थिति में हैरी मनेन्टी के नेतृत्व में टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। इटली के लिए यह जीत आने वाले मैचों में आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करेगी। अब देखना होगा कि NEPAL vs ITALY मैच के बाद दोनों टीमें अपने अगले मुकाबलों में कैसा प्रदर्शन करती हैं।
टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर
Tagged:
T20 World Cup 2026 Nepal vs Italy Team Italyऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर