नेपाल ने जीत के साथ समाप्त किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सफर, स्कॉटलैंड को 7 विकेट से रौंदकर हासिल की अपनी पहली विजय

Published - 17 Feb 2026, 09:56 PM | Updated - 17 Feb 2026, 10:29 PM

NEP Vs SCOT

17 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 33वां मुकाबला खेला गया, जिसमें ग्रुप सी की टीमें स्कॉटलैंड और नेपाल (NEP vs SCOT) का सामना हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई स्कॉटलैंड टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके जवाब में नेपाल 171रन स्कोरबोर्ड पर लगा सकी, जिसके चलते उनके हाथ मैच (NEP vs SCOT) में 7 विकेटों से जीत लगी।

NEP vs SCOT: माइकल जोन्स ने खेली अर्धशतकीय पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई स्कॉटलैंड टीम (NEP vs SCOT) की पारी की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स ने अर्धशतकीय पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी। इस दौरान उन्हें दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से (27) का भी सहयोग मिला।

दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई, जिसे नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने जॉर्ज मुन्से को पवेलीयन वापिस भेजकर तोड़ा। इसके बाद ब्रैंडन मैकमुलेन ने सधी हुई पारी खेल टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। इस बीच उन्हें एक जीवनदान भी मिला, जिसका वह फायदा उठाने में कामयाब हुए।

क्रिस गेल vs अभिषेक शर्मा: T20I में कौन ज्यादा बड़ा सिक्सर किंग? प्रति मैच किसके ज्यादा छक्के, आंकड़ों की तुलना से जानें

स्कॉटलैंड ने सेट किया 171 रन का टारगेट

माइकल जोन्स ने 15.2 ओवर में सोमपाल कामी की गेंद पर आउट होने से पहले तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ब्रैंडन मैकमुलेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रनों की पार्टनरशिप की। इसी ओवर में मैकमुलेन भी 25 रन के निजी स्कोर पट अपना विकेट गंवा बैठे।

इसके साथ ही स्कॉटलैंड (NEP vs SCOT) के विकेट गिरने का सिलसिला शुरुआत हो गया और टीम 20 ओवर पूरे होने तक 170 रन का आंकड़ा छू पाए। नेपाल के लिए सोमपाल कामी ने तीन और नंदन यादव ने दो विकेट झटकी। रोहित पौडेल और कुशल भुरतेल ने एक-एक विकेट निकाली।

NEP vs SCOT: नेपाल के हाथ लगी जीत

Kushal Bhurtel

स्कॉटलैंड द्वारा दिए गए टारगेट को हासिल करने के लिए उतरी नेपाल टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन कमाल का रहा, जिसके चलते टीम 171 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर अपनी जीत दर्ज कर पाई। सलामी बल्लेबाज कुशल भुरतेल ने 35 गेंदों में 43 रन की पारी खेल नेपाल की जीत की नींव रखी। उनकी दूसरी सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख के सततः पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि, 9.1 ओवर में बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह मिचेल लेसक की गेंद पर टॉम ब्रूस के हाथों आउट हो गए। कुछ ओवर बाद आसिफ शेख 33 रन और कप्तान रोहित पौडेल 16 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। लेकिन इसके बाद दीपेन्द्र सिंह और गुलशन झा ने मोर्चा संभालते हुए जुझारू पारी खेली। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रमशः 50 और 24 रन बनाए। इस दौरान दोनों ने चौथे विकेट के लिए 73 रनों की नाबाद साझेदारी की।

स्कॉटलैंड (NEP vs SCOT) की तरफ से मिचेल लेस्क ने तीन सफलता हासिल की। गौरतलब यह है कि स्कॉटलैंड के खिलाफ नेपाल के हाथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली जीत लगी। इसी के साथ उसने अपने अभियान का समापन विजय के साथ किया। हालांकि, ये दोनों ही टीमें सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

क्रम टीम मैच (M) जीत (W) हार (L) टाई (T) बेनतीजा (N/R) अंक (PTS) नेट रन रेट (NRR)
1 वेस्ट इंडीज 3 3 0 0 0 6 +1.820
2 इंग्लैंड 4 3 1 0 0 6 +0.201
3 स्कॉटलैंड 4 1 3 0 0 2 +0.184
4 इटली 3 1 2 0 0 2 -0.588
5 नेपाल 4 1 3 0 0 2 -1.349

अभिषेक vs हेड vs साल्ट vs निशंका: वर्तमान समय में T20I में कौन सबसे बड़ा ओपनर? STATS से समझें कौन चारों में नंबर-1

Tagged:

T20 World Cup 2026 Sompal Kami Michael Jones NEP vs SCOT
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com