ना संजू-सूर्या ना रोहित-कोहली.... इन खिलाड़ियों को मिलेंगे अवॉर्ड, BCCI ने सभी नामों की कर डाली घोषणा

Published - 14 Mar 2026, 04:32 PM | Updated - 14 Mar 2026, 04:36 PM

BCCI

BCCI: भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. लेकिन BCCI टूर्नामेंट में तहलका मचाने वाले संजू सैमसन या कैप्टन सूर्यकुमार यादव को अवॉर्ड देने के मूड में नहीं है. दरअसल, 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में नमन पुरस्कार 2026 का आयोजन हो रहा है. जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को भी पुरस्कार नहीं दिया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई ने उन नामों की घोषणा कर दी है जिन्हें सम्मान से नवाजा जाएगा.

रोजर बिन्नी, द्रविड़ और मिताली राज BCCI देगा सम्मान

BCCI

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों और उभरते सितारों को सम्मान देने का विचार किया है. इस साल कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और वर्ल्ड कप चैंपियन रोजर बिन्नी और पूर्व महान बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को दिया जाएगा. महिला क्रिकेट टीम की पूर्व खिलाड़ी मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया जाएगा.

वहीं, 2024-25 के आधार पर भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान को दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकटेर को प़ॉली उमरीगर अवार्ड से नवाजा जाएगा. स्मृति मंधाना भी अपने क्रिकेटर करियर का पांचवी बार यह पुरस्कार हासिल करेंगी.

इन युवाओं को मिलेगा नमन अवॉर्ड

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली मुंबई की इरा जाधव को 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (घरेलू)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी. जबकि भारतीय टीम की स्टार शेफाली वर्मा को 2024-25 सीज़न के लिए 'बेस्ट महिला क्रिकेटर (सीनियर घरेलू वन डे)' के लिए जगमोहन डालमिया ट्रॉफी से नवाजा जाएगा.

मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले और अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे को बेस्ट ऑलराउंडर के लिए लाला अमरनाथ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.

IPL 2025 के लिए GT की खतरनाक प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, गिल, साई, बटलर, सिराज, रबाडा....

पांच टीमों को मिलेगा एक साथ पुरस्कार

आखिर में उन 5 भारतीय टीमों को नमन अवार्ड्स 2026 का अवॉर्ड दिया जाएगा, जिन्होंने ICC ट्रॉफियाँ जीती हैं. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार होगा. BCCI की इस लिस्ट में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता सीनियर महिला टीम और अंडर-19 पुरुष व महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें शामिल हैं.

इसमें चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरूष टीम 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली सीनियर पुरुष टीम, वनडे वर्ल्ड कप 2025 की विजेता सीनियर महिला टीम और अंडर-19 पुरुष व महिला वर्ल्ड कप जीतने वाली टीमें शामिल हैं.

यह सम्मान क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियों के अमूल्य योगदान और उनकी सफलता के जश्न में मनाया जा रहा है. साथ ही उन खिलाड़यों को प्रोत्साहित करता है जो कि क्रिकेट के उभारता हुआ सितारा है.

Asian Games 2026: भारत की दमदार प्लेइंग XI तैयार, अभिषेक से लेकर सूर्या तक सभी स्टार शामिल

Tagged:

indian cricket team team india mithali raj bcci Rahul Dravid Roger Binny
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

15 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com