NED vs USA: भारतीय खिलाड़ियों के दम पर अमेरिका ने नीदरलैंड्स को दी बड़ी मात, 93 रन से जीता मैच, अंक तालिका में भी आया बदलाव

Published - 13 Feb 2026, 09:18 PM | Updated - 13 Feb 2026, 10:13 PM

NED Vs USA 2

NED vs USA: शुक्रवार को चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला खेला गया। विश्व कप 2026 के 21वें मैच में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प

हले बैटिंग करने उतरी यूएसए (NED vs USA) ने शुभम रंजने और सैतेजा मुक्कमल्ला की शानदार पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे। इसके जवाब में नीदरलैंड्स की पारी 103 रन पर सिमट गई। इस मैच के बाद ग्रुप ए की अंक तालिका में भी बदलाव आया है।

NED vs USA: शुभम-सैतेजा ने पहुंचाया 190 पार

पहले बैटिंग करने उतरी संयुक्त राज्य अमेरिका (NED vs USA) की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के तीसरे ओवर में शायन जहांगीर (20) सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद भी अमेरिका ने आक्रामक बल्लेबाजी पर ब्रेक नहीं लगाया। जहांगीर का विकेट गिरने के बाद कप्तान मोनांक पटेल ने सैतेजा मुक्कमल्ला के साथ मिलकर मोर्चा संभाला।

दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों पर 55 रन जोड़े। लेकिन कप्तान भी 32 के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौट गए तो जय कृष्णमूर्ति के बल्ले से केवल एक रन निकला। यहां से यूएसए (NED vs USA) मुश्किल में लग रही थी, लेकिन सैतेजा मुक्कमल्ला के 51 गेंदों पर 79 रन और शुभम रंजने की 24 गेंदों पर 48 रन की पारी ने यूएसए (NED vs USA) को 20 ओवर में 196 रन तक पहुंचने में निर्णायक भूमिका निभाई। नीदरलैंड्स (NED vs USA) की ओर से बास डी लीड ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

103 रन पर सिमटी नीदरलैंड्स की पारी

संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 197 रनों का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स (NED vs USA) को उनके बल्लेबाजों के बेहद निराश किया है। सलामी बल्लेबाज माइकल लेविट (3) और मैक्स ओ'डॉउड (13) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। लेकिन नंबर तीन बल्लेबाज बास डे लीड ने 17 गेंदों पर 23 रन की छोटी और अच्छी पारी जरूर खेली, लेकिन उन्हें दूसरे एंड से अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।

यूएसए के खिलाफ कॉलिन एकरमैन गोल्डन डक का शिकार बने तो कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 14 गेंदों पर 20 रन बनाए। यहां से नीदरलैंड्स (NED vs USA) का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से लड़खड़ा गया और देखते ही देखते पूरी टीम 103 रन पर सिमट गई। इस मैच में अमेरिका के लेफ्ट आर्म स्पिनर हरमीत सिंह ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। जबकि मोहम्मद मोहसिन ने दो विकेट लिए। वहीं, शेडली वैन शाल्कविक को भी दो सफलताएं प्राप्त हुईं। नोस्तुशा केंजीगे को एक विकेट (NED vs USA) हाथ लगी।

ग्रुप ए की तालिका में क्या हुआ बदलाव?

संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स (NED vs USA) के बीच मुकाबले के बाद ग्रुप ए की अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अमेरिका 93 रन की विशालकाय जीत के साथ ग्रुप ए की तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि नीदरलैंड्स को चौथे नंबर पर खिसका पड़ा है।

वहीं, नामीबिया पांचवें पायदान पर मौजूद है। इसके अलावा ग्रुप ए की तालिका में भारत पहले और पाकिस्तान दूसरे नंबर पर बना हुआ है।

ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल पर नजर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी में शुक्रवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुक्रवार को खेले गए पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है।

जबकि पहले नंबर पर मेजबान श्रीलंका मौजूद है। दोनों टीमों के फिलहाल चार-चार अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप बी में दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। आयरलैंड और ओमान ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है, जिसके बाद वह क्रमश: चौथे और पांचवें नंबर पर बने हुए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के 5 सबसे बड़े उलटफेर, जब छोटी टीमों ने दिग्गजों को चौंका दिया

ग्रुप सी की पॉइंट्स टेबल का क्या है हाल?

शुक्रवार (13 फरवरी) को टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया था, जिसके बाद इस तालिका में कोई बदलाव नहीं आया है। पहले स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम दो मैच में दो जीत के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर स्कॉटलैंड की टीम है, जिसने एक मैच जीत है तो एक मैच गंवाया है।

स्कॉटलैंड का नेट रन रेट 0.950 का है। वहीं, इटली की टीम माइनस 0.352 की नेट रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर है। इटली ने अभी तक एक मैच जीता है तो एक हारा है। जबकि विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड अंक तालिका में चौथे नंबर पर है।

इंग्लैंड ने दो मैचों में एक जीता है और एक गंवाया है। जबकि अंग्रेजों का नेट रन रेट माइनस 650 है जो कि इटली से भी खराब है। वहीं, पांचवें नंबर पर नेपाल है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है।

ग्रुप डी की अपडेट तालिका

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में 13 फरवरी को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें यूएई ने बाजी मारी। इस जीत के साथ यूएई तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। जबकि कनाडा पांचवें नंबर पर मौजूद है।

ग्रुप डी में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड और दूसरे पर साउथ अफ्रीका मौजूद है। दोनों टीमों ने विश्व कप 2026 में एक भी मैच नहीं हारा है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम दोनों मैच गंवाकर चौथे पायदान पर है, जो कि काफी हैरान करने वाला है।

CAN vs UAE: टी20 विश्व कप 2026 में UAE ने खोला जीत का खाता, कनाडा को 5 विकेट हराया, शर्मा-खान ने डेथ ओवर में पटली बाजी

Tagged:

USA Cricket Team NED vs USA ICC T20 World Cup 2026 USA vs Netherlands
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

भारत ग्रुप ए की तालिका में पहले स्थान पर है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com