NED vs USA: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, अमेरिका करेगा पहले बल्लेबाजी, करो या मरो मैच में USA ने किए तीन बड़े बदलाव

Published - 13 Feb 2026, 06:35 PM | Updated - 13 Feb 2026, 06:51 PM

NED Vs USA

NED vs USA: शुक्रवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का 21वां मैच संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम में खेला जाएगा। इस मैच में नीदरलैंड्स टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

मैच की पहली गेंद भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से डाली जाएगी। संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सुपर-8 की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है, जबकि नीदरलैंड्स (NED vs USA) भी चाहेगी कि वह इस मैच को जीतकर सुपर-8 के एक कदम करीब पहुंच सके। जो भी टीम ये मैच हारेगी, उनकी घर की फ्लाइट लगभग पक्की होगी, जबकि दूसरी टीम की अगले राउंड में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रहेगी।

NED vs USA: नीदरलैंड्स ने जीता टॉस

चेन्नई में खेले जा रहे करो या मरो मुकाबले में नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टॉस के समय कप्तान एडवर्ड्स ने कहा कि ''हम पहले गेंदबाजी करेंगे। देखने में विकेट काफी अच्छा लग रहा है। आज रात ओस आएगी या नहीं, इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है।''

वहीं, नीदरलैंड्स (NED vs USA) इस मैच में टिम की जगह काइल क्लेन को खिलाने का फैसला किया है, जो कि एक शानदार गेंदबाज हैं। वहीं, नीदरलैंड्स इस मैच को जीतकर ग्रुप ए की अंक तालिका में मजबूत स्थिति में पहुंचना चाहेगी।

तीन बदलाव के साथ उतर रहा है अमेरिका

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ में बने रहने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका को नीदरलैंड्स (NED vs USA) के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी होगा। यही कारण है कि अहम मुकाबले से पहले कप्तान मोनांक पटेल ने स्क्वाड में एक या दो नहीं बल्कि पूरे तीन बड़े बदलाव किए हैं।

कप्तान ने अनुभवी तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रावलकर, एहसान आदिल और एंड्रीज गौस को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है तो उनकी जगह साईतेजा मुक्कमल्ला, नोस्थुश केंजीगे और अली खान भी टीम में हैं।

टॉस के दौरान अमेरिकी कप्तान पटेल ने कहा कि ''हम पहले गेंदबाजी भी कर सकते थे। पिच को देखकर लगता है कि यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच है। और इसमें काफी उछाल भी होगा। लेकिन हमें पहले बल्लेबाजी करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह जरूरी है कि हम अच्छा स्कोर बनाएं और खुद को जीत का अच्छा मौका दें।''

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रूलोफ वैन डेर मेरवे, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन।

यूएसए की प्लेइंग इलेवन

मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, नोस्थुश केनजिगे, अली खान

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम इंडिया की अपडेटेड टीम की घोषणा, 6 शादीशुदा 8 बैचलर 1 तलाकशुदा को मौका

Tagged:

MA Chidambaram Stadium NED vs USA ICC T20 World Cup 2026 USA vs Netherlands
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

चौथे स्थान पर।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com