NED vs NAM Match Prediction in Hindi, Match 10: नई दिल्ली में किसका पलड़ा रहेगा भारी? देखें पूरी प्रिडिक्शन रिपोर्ट

Published - 09 Feb 2026, 10:47 AM | Updated - 09 Feb 2026, 02:32 PM

NED vs NAM Match Prediction
NED vs NAM Match 10 ICC T20 WC 2026

NED vs NAM Match Prediction: नीदरलैंड और नामीबिया के बीच आईसीसी T20 वर्ल्ड कप का दसवां मैच नई दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैच में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नीदरलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अच्छी टक्कर दी लेकिन वह आखिरी ओवर में 3 विकेट से मैच हार गई। दूसरी तरफ नामीबिया टीम ने स्कॉटलैंड को अभ्यास मैच में हराया लेकिन इंडिया-ए के खिलाफ 130 रन से करारी हार झेलनी पड़ी है।

इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और NED vs NAM Match Prediction पर नजर डालेंगे।

NED vs NAM Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: नीदरलैंड बनाम नामीबिया (ICC T20 WC 2026)

  • स्टेडियम: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

  • मैच की तारीख: 10 फरवरी 2026 (11:00 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 4

  • नीदरलैंड ने जीते: 3

  • नामीबिया ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

नीदरलैंड L L L L W
नामीबिया L W W L W

अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली पिच रिपोर्ट:

NED vs NAM टूर्नामेंट का 10वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 171 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 152 रन

  • टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम की जीत: 50%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 57%

NED vs NAM Match Prediction: जानें इस स्टेडियम पर हालिया 10 मैचों में रन बनने का ट्रेंड।

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 55 Runs 57 Runs
10 Overs 77 Runs 82 Runs
15 Overs 116 Runs 131 Runs
20 Overs 173 Runs 200 Runs

NED vs NAM Match 10 संभावित प्लेइंग-XI:

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स(c&wk), ज़ैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, रोएलोफ़ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस(c), जान निकोल लॉफ्टी ईटन, जान फ्रिलिंक, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, डायलन लीचर, ज़ेन ग्रीन, जान बाल्ट, लोरेन स्टीनकैंप, बेन शिकोंगो

NED vs NAM Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • स्कॉट एडवर्ड्स नीदरलैंड टीम के कप्तान हैं और पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में 37 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में टीम को संभाल सकते हैं।

  • गेरहार्ड इरास्मस नामीबिया टीम के कप्तान और प्रमुख खिलाड़ी हैं। स्कॉटलैंड के खिलाफ इन्होंने भी 33 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

NED vs NAM Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • लोगान वैन बीक नीदरलैंड के प्रमुख गेंदबाज हैं। पाकिस्तान के खिलाफ यह थोड़े महंगे साबित हुए, पर इस मैच में यह अपनी टीम को ब्रेकथ्रू दिला सकते हैं।

  • मैक्स हेइंगो ने दोनों अभ्यास मैच में अच्छी गेंदबाजी की है। इंडिया के खिलाफ 30 रन देकर 2 विकेट भी लिए हैं। इस मैच में भी नामीबिया की तरफ से ये प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

NED vs NAM Match Prediction: नई दिल्ली में कौन मारेगा बाजी?

नीदरलैंड बनाम नामीबिया मैच में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए नीदरलैंड टीम थोड़ा आगे नजर आ रही है। नीदरलैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया है दूसरी तरफ नामीबिया कप्तान गेरहार्ड इरास्मस पर ज्यादा निर्भर करती है।

नीदरलैंड बनाम नामीबिया ICC T20 WC 2026 के लिए स्क्वाड:

नीदरलैंड: माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान) (विकेटकीपर), ज़ैक लायन कैशेट, लोगान वैन बीक, रोएलोफ़ वैन डेर मेर्वे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, नोआ क्रोस, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, फ़्रेड क्लासेन

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेजे स्मिट, जान फ्रिलिंक, लोरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेइंगो



डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Namibia Cricket team Netherlands Cricket Team ICC T20 WC 2026 NED vs NAM Match Prediction NED vs NAM NED vs NAM Match 10
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

NED vs NAM टूर्नामेंट का 10वां मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में खेला जाएगा।

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम नई दिल्ली की पिच बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com