ND vs OV 10th T20 Prediction in Hindi: आज के मुकाबले में किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता की पूरी रिपोर्ट

Published - 03 Jan 2026, 04:02 PM | Updated - 03 Jan 2026, 04:03 PM

ND vs OV 10th T20 Prediction
ND vs OV 10th T20 Super Smash 2026

Super Smash 2025: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स बनाम ओटागो Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट का 10वां मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स टीम अभी तक टूर्नामेंट में जीत दर्ज नहीं कर पाई है और 2 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

दूसरे तरफ ओटागो ने 2 मैच खेले हैं जिसमें 1 मैच जीता है और वह चार अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

ND vs OV Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स vs ओटागो (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: बे ओवल, माउंट माउंगानुई (न्यूज़ीलैंड)

  • मैच की तारीख: 4 जनवरी 2025 (08:55 AM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 5

  • ओटागो ने जीते: 5

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शशि थरूर ने किया मुस्तफिजुर का बचाव, खेलने देने की उठाई मांग

हालिया फॉर्म:

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स ने पिछले 5 में से 2 मैच जीतें है वही ओटागो ने 1 मैच जीता है।

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स LLLWL
ओटागो WLLLL

बे ओवल, माउंट माउंगानुई पिच रिपोर्ट:

यह मैच बे ओवल, माउंट माउंगानुई (न्यूज़ीलैंड) में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछला मैच WEL vs ND के बीच ही खेला गया था जिसमें हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs50 Runs50 Runs
10 Overs86 Runs79 Runs
15 Overs127 Runs120 Runs
20 Overs173 Runs138 Runs

ND vs OV 10th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • ग्लेन फिलिप्स: ओटागो टीम को टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने में अहम योगदान दिया है। इन्होंने 48 गेंद में 90 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

  • ब्रेट हैम्पटन: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से इन्होंने वेलिंग्टन के खिलाफ 32 गेंद में 47 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

ND vs OV 10th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • ल्यूक जॉर्जसन: ओटागो टीम के कप्तान ल्यूक जॉर्जसन ने अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है पिछले मैच में 23 रन देकर 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • जैक गिब्सन: नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तरफ से इन्होंने ऑकलैंड के खिलाफ 2 विकेट लिए है। इस मैच में भी डेथ ओवरों में विकेट ले सकते हैं।

ND vs OV 10th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

ओटागो इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। ओटागो टीम का जीत प्रतिशत इस मैदान नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स से ज्यादा रहा है। ओटागो टीम ने पिछले मैच में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स को 41 रन से हराकर जीत दर्ज की है जिससे टीम का मनोबल ऊपर है। ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में 90 रन की नाबाद पारी खेली है।

ND vs OV 10th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: जो कार्टर, केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन, रॉबर्ट ओ'डॉनेल (कप्तान), जेवियर बेल, बेन पोमारे (विकेट कीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, स्कॉट कुगलेइजन, टिम प्रिंगल, जोशुआ ब्राउन, मैथ्यू फिशर

ओटागो: लुई जॉनसन, जमाल टॉड, मैक्स चू (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जैक बॉयल, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, डैनरू फर्न्स, एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स बनाम ओटागो Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स: जो कार्टर, केटीन डी क्लार्क, ब्रेट हैम्पटन, रॉबर्ट ओ'डॉनेल (कप्तान), जेवियर बेल, बेन पोमारे (विकेटकीपर), क्रिस्टियन क्लार्क, स्कॉट कुगलेइजन, टिम प्रिंगल, जैक गिब्सन, मैथ्यू फिशर, जोशुआ ब्राउन

ओटागो: जमाल टॉड, जैक बॉयल, लुई जॉनसन, ग्लेन फिलिप्स, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), मैक्स चू (विकेटकीपर), एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन, डैनरू फर्न्स, बेन लॉकरोज़, जेक गिब्सन, ट्रॉय जॉनसन

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Super Smash T20 League Northern Districts Otago Volts ND vs OV 10th T20 Prediction ND vs OV
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा।

बे ओवल की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां तेज़ आउटफील्ड और अच्छी बाउंस के कारण बड़े स्कोर देखने को मिल सकते हैं, जबकि नई गेंद से तेज़ गेंदबाज़ों को भी थोड़ी मदद मिलती है।

ग्लेन फिलिप्स अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी और फील्डिंग से किसी भी समय मैच का रुख पलट सकते हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com