NB vs AA 1st T20 Prediction in Hindi: Super Smash में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 25 Dec 2025, 03:57 PM | Updated - 25 Dec 2025, 03:59 PM

NB vs AA 1st T20 Prediction
NB vs AA 1st T20 Super Smash 2025-26

Super Smash 2025: नॉर्दर्न ब्रेव बनाम ऑकलैंड एसेस मैच के साथ Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। नॉर्दर्न ब्रेव पिछले साल एलिमिनेटर तक पहुंचने में कामयाब रही थी वहीं ऑकलैंड एसेस ने पिछले साल काफी खराब प्रदर्शन किया था और वह अंतिम स्थान पर थी। इस साल दोनों टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

NB vs AA Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: नॉर्दर्न ब्रेव vs ऑकलैंड एसेस

  • स्टेडियम: सेडन पार्क, हैमिल्टन (न्यूज़ीलैंड)

  • मैच की तारीख: 26 दिसंबर 2025 (03:45 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Jio Hotstar, Star Sports Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचनॉर्दर्न ब्रेव ने जीतेऑकलैंड एसेस ने जीतेड्रॉ/टाई
3419150

यह भी पढ़ें: SCO vs HUR 12th T20 Prediction in Hindi: BBL में आज किसका चलेगा बल्ला और कौन करेगा विकेटों की बारिश? पढ़ें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

नॉर्दर्न ब्रेव यह पिछले 5 में से 2 मैच जीता है वही ऑकलैंड एसेस ने 2 मैच जीतें है।

नॉर्दर्न ब्रेव LLWLW
ऑकलैंड एसेस LLWWL

सेडन पार्क, हैमिल्टन (न्यूज़ीलैंड) पिच रिपोर्ट:

यह मैच सेडन पार्क, हैमिल्टन (न्यूज़ीलैंड) में खेला जाएगा। इस मैदान पर पिछले 3 मैचों में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन और दूसरी पारी में औसत स्कोर 167 रन रहा है।

आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 8 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs55 Runs46 Runs
10 Overs86 Runs73 Runs
15 Overs128 Runs116 Runs
20 Overs186 Runs160 Runs

NB vs AA 1st T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • केटेन क्लार्क: नॉर्दर्न ब्रेव की तरफ से पिछले साल इन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए थे पिछले संस्करण में इन्होंने 282 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

  • बेवोन जैकब्स: ऑकलैंड की तरफ से पिछले संस्करण में इन्होंने सबसे ज्यादा 263 रन बनाए थे इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

NB vs AA 1st T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • क्रिस्टियन क्लार्क: नॉर्दर्न ब्रेव के तरफ से इन्होंने पिछले संस्करण में 12 विकेट लिए थे। इस मैच में भी यह 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

  • एंगस ओलिवर: यह इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहने वाले हैं इन्होंने अपने पिछले 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

NB vs AA 1st T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

नॉर्दर्न ब्रेव इस मैच में विजेता रह सकती है। नॉर्दर्न ब्रेव की बल्लेबाजी यूनिट मजबूत है और ऑकलैंड एसेस के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। इस मैदान पर भी नॉर्दर्न ब्रेव ने 70% मुकाबले जीते हैं वही ऑकलैंड एसेस ने पांच मैच खेले हैं पर वह अभी तक जीत दर्ज नहीं कर पाई है।

NB vs AA 1st T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

नॉर्दर्न ब्रेव: बेन पोमारे (विकेट कीपर), रॉबी ओ’डॉनेल (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, केटेन क्लार्क, जेवियर बेल, ब्रेट हैम्पटन, टिम प्रिंगल, जैक गिब्सन, जो कार्टर/मैट फिशर, जोश ब्राउन, स्कॉट कुगलेइजन

ऑकलैंड एसेस: आदि अशोक, कैम फ्लेचर, रोहित गुलाटी, मार्टिन गुप्टिल, रयान हैरिसन/ हरजोत जोहल, बेवोन जैकब्स, साइमन कीन, एंगस ओलिवर, डेल फिलिप्स, सीन सोलिया, लैची स्टैकपोल

नॉर्दर्न ब्रेव बनाम ऑकलैंड एसेस Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

नॉर्दर्न ब्रेव: जो कार्टर, कैटीन क्लार्क, क्रिस्टियन क्लार्क, हेनरी कूपर, मैट फिशर, जैक गिब्सन, ब्रेट हैम्पटन, स्कॉट जॉनस्टन, स्कॉट कुगलेइजन, भारत पोपली, टिम प्रिंगल, मिशेल सेंटनर, जीत रावल, टिम सीफर्ट, नील वैगनर, केन विलियमसन, बेन पोमारे, फर्गस लेलमैन, जोश ब्राउन और रॉबी ओ'डॉनेल

ऑकलैंड एसेस: सिड दीक्षित, कैम फ्लेचर, मैट गिब्सन, रोहित गुलाटी, बेवॉन-जॉन जैकब्स, हरीश कन्नन, साइमन कीन, बेन लिस्टर, जॉक मैकेंजी, विल ओ'डोनेल, एंगस ऑलिवर, डेल फिलिप्स, समरथ सिंह, सीन सोलिया, लैची स्टैकपोल, जॉर्डन ससेक्स, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, जेम्स नीशम, फिन एलन, आदित्य अशोक और मार्क चैपमैन।

Tagged:

Super Smash T20 League Auckland Aces NB vs AA 1st T20 Prediction NB vs AA Northern Brave
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com