"मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया"... नामीबिया टीम के साथ इंडिया में हुआ भेदभाव, मैच से पहले नामीबियाई कैप्टन ने BCCI पर उठाए सवाल

Published - 12 Feb 2026, 10:33 AM | Updated - 12 Feb 2026, 10:40 AM

IND vs NAM

IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया (IND vs NAM) की भिड़त आज होने वाली है. दोनों टीमें दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में एक-दूसरे का सामना करेंगी. लेकिन मैच से पहले नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मत ने ICC और विश्व कप के आयोजकों यानी की BCCI पर भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है. उनका मानना है कि प्रैक्टिस के लिए टीम इंडिया को ज्यादा सहूलियत दी गई है. जबकि उनकी टीम को अभ्यास करने का मौका भी नहीं दिया गया है.

IND vs NAM: कप्तान गेरहार्ड इरास्मत ने लगाए पक्षपात के आरोप

IND vs NAM

दरअसल, भारत-नामीबिया (IND vs NAM) मैच से पहले कप्तान इरास्मस ने दावा किया है कि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया को लगातार दो रातों के लिए प्रैक्टिस करने की अनुमति दी गई है जबकि, नामीबिया टीम को एक भी स्लॉट नहीं दिया गया है.

इरास्मस ने आईसीसी और विश्व कप आयोजकों पर पक्षपात का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि भारतीय टीम और अन्य टीमों को ज्यादा सुविधा दी जा रही है. नामीबिया कप्तान ने कहा, कनाडा जैसी टीम को रात में प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई है. उनका अगला मैच दिन में होना. इसके बावजूद उन्हें नाइट का स्लॉट दिया गया. जबकि नामीबिया को रात में मुकाबला खेलना है. फिर भी उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया.

नामीबिया के प्रदर्शन पर पड़ेगा प्रभाव : कप्तान इरास्मस

बता दें कि नामीबिया (IND vs NAM) के लिए रात में खेलना इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उनके देश में फ्लडलाइट्स वाले मैदानों की संख्या सीमित है. जिस वजह से उनकी टीम को नाइट में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है. अब नामीबिया कप्तान इरास्मस का कहना है कि हमारा मैच रात में है तो हमें खेलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा, हमारे खिलाड़ियों को रोशनी में अभ्यास ना मिल पाने की वजह से फील्डिंग और बल्लेबाजी पर प्रभाव पड़ेगा. कप्तान ने आगे कहा,

"इस मुकाबले से पहले हमें कोई नाइट ट्रेनिंग सेशन नहीं मिला, इसकी वजह क्या रही यह मुझे भी नहीं पता। मेरी जानकारी में भारत में दो नाइट ट्रेनिंग सेशन हुए हैं, और अब सुनने में आ रहा है कि कनाडा में नाइट ट्रेनिंग होगी। लोग इसका जो भी मतलब निकालना चाहें निकाल लें, लेकिन हम मैदान पर अपने नामीबियाई अंदाज़ में उतरेंगे, पूरी लड़ाई के जज़्बे के साथ.

नामीबिया में हमारे पास फ्लडलाइट्स जैसी सुविधाएँ नहीं हैं, इसलिए डे-नाइट मैच और इस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर हमारे लिए निश्चित तौर पर चुनौती बनता है. जिन खिलाड़ियों के पास ऐसे माहौल का अनुभव नहीं है, उनके लिए यह बिल्कुल भी आसान या सामान्य बात नहीं होती. नेपाल प्रीमियर लीग, ILT20 या वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो हममें से ज़्यादातर को लाइट्स में खेलना और उसके नीचे नियमित ट्रेनिंग करने की आदत नहीं है"

वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद इंग्लैंड की पॉइंट्स टेबल में बिगड़ी हालत, सुपर-8 में जगह बनाने के लिए अब करना पड़ेगा ये काम

टी20 फॉर्मेट में दूसरी भार आमने-सामने भारत-नामीबिया

भारत और नामीबिया (IND vs NAM) के बीच विश्व कप 2026 में पहला मुकाबला खेला जाएगा. हालांकि टी20 पारूप में दोनों देशों के बीच यह दूसरी भिड़त है. वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 9 विकेट से हराया था. अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच टकराव देखने को मिलेगा. लेकिन टूर्नामेंट में भिड़ने से पहले कप्तान इरास्मस ने आईसीसी और बीसीसीआई पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं.

टीम इंडिया को लगा एक और झटका, ईशान किशन हुए चोटिल, अब नामीबिया के खिलाफ होंगे मैच से बाहर

Tagged:

team india bcci icc IND Vs NAM Namibia Cricket team Gerhard Erasmus T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

दोनों टीमों के बीच 12 फरवरी को मैच खेला जाएगा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com