मुंबई मौसम अपडेट: IND vs ENG सेमीफाइनल मैच में मौसम रहेगा साफ़ या बारिश डालेगी खलल? सामने आई पूरी रिपोर्ट
Published - 03 Mar 2026, 01:08 PM | Updated - 03 Mar 2026, 01:19 PM
Table of Contents
IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाईनल स्टेज पर पहुंच चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए काफी रोमांचक होने वाला है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस IND vs ENG महामुकाबले पर न केवल फैंस की, बल्कि बादलों की भी नजर बनी हुई है। संजू सैमसन की शानदार फॉर्म और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल का टिकट कटाने के लिए बेताब है।
IND vs ENG में मौसम की स्थिति कैसी रहेगी ?

मुंबई का मौसम अक्सर अनिश्चित रहता है, लेकिन IND vs ENG सेमीफाइनल के लिए राहत की खबर सामने आई है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पांच मार्च 2026 को मुंबई में बारिश की संभावना न के बराबर है।
दिनभर धूप खिली रहेगी और शाम के समय तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
हालांकि, समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण वानखेड़े में ओस एक बड़ी भूमिका निभा सकती है, जो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए चुनौती पैदा करेगी। उत्तर दिशा से चलने वाली हल्की हवाएं तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद दे सकती हैं।
IND vs ENG में बारिश हुई तो क्या होगा ?
भले ही मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी है, लेकिन आईसीसी ने किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आईसीसी मैंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है।
अगर 5 मार्च को IND vs ENG मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो इसे 6 मार्च को वहीं से शुरू किया जाएगा जहां खेल रुका था। नियमों के अनुसार, परिणाम निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना अनिवार्य है। यदि रिजर्व डे पर भी भारी बारिश के कारण मैच पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो आईसीसी के नियमों के मुताबिक सुपर-8 चरण में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी।
यहाँ भारत के लिए चिंता की बात यह है कि इंग्लैंड अपने सुपर-8 ग्रुप में टॉप पर रहा था, जबकि भारत दूसरे स्थान पर। ऐसे में वाशआउट की स्थिति में इंग्लैंड सीधे फाइनल में प्रवेश कर जाएगा।
गोली तो चालेगी’ डायलॉग के साथ छाए अनिल चौधरी, अंपायर से बने एक्टर, VIDEO वायरल
IND vs ENG में सेमीफाइनल की जंग
IND vs ENG का यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। 2022 में इंग्लैंड ने भारत को हराया था, जबकि 2024 में भारत ने उस हार का बदला लिया था। अब 2026 में मुंबई की पिच पर यह मैच निर्णायक साबित होगा।
भारतीय टीम के लिए संजू सैमसन की 97 रनों की हालिया पारी और जसप्रीत बुमराह की सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ी ताकत है। वानखेड़े की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों की मददगार रही है, जहाँ छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
हैरी ब्रुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम अपनी विस्फओटक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, ऐसे में भारतीय गेंदबाजों को पावरप्ले में विकेट चटकाने होंगे। फैंस को उम्मीद है कि मौसम साथ देगा और हमें एक फेयर कॉन्टेस्ट देखने को मिलेगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर