KKR के खिलाफ LSG की जीत के हीरो रहे मुकुल चौधरी छलका दर्द, पिता के संघर्ष को किया याद

Published - 10 Apr 2026, 09:23 AM | Updated - 10 Apr 2026, 09:28 AM

Mukul Choudhary
Mukul Choudhary: IPL 2026 का 15वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में दर्शकों का आखिरी ओवर तक नहीं मालूम हुआ कि कौन सी टीम जीत रही है. अंत में LSG के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाई.
इस विजय के बाद सिर्फ ओनर संजीव गोयनका ही नहीं बल्कि मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) भी इमोशनल हो गए. उन्होंने मैच के बाद बताया कि वह कैसे एक क्रिकेटर बने और इस दौरान उनके पिता ने कितना संघर्ष किया.

Mukul Choudhary ने पिता के संघर्ष को किया याद

दरअसल, बीती रात ईडन गार्डन्स में कोलकाता और लखनऊ के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया. इस रोमांचक मैच में मुकुल चौधरी (Mukul Choudhary) ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 54 रनों की पारी खेल LSG को जीत दिलाई.

इस मैच के बाद युवा खिलाड़ी ने अपनी इनिंग का श्रेय अपने पिता को दिया. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए बहुत कर्ज लिया. घर तक बेच दिया. मुकुल ने कहा,

"सबसे पहले, मैं बस उन सभी कर्ज़ों को चुकाना चाहता हूँ जो मेरे पिता ने मेरे लिए लिए थे—सिर्फ़ क्रिकेटर बनने के मेरे सपने को पूरा करने के लिए। इसके लिए तो उन्हें हमारा घर तक बेचना पड़ा था। यह ऐसी बात है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता।"

बड़ी उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया : मुकुल

मुकुल (Mukul Choudhary) ने आगे बताया कि जब उनका जन्म हुआ घर की स्थिति ठीक नहीं थी. उनके पिता का सपना था कि उनका बेटा एक क्रिकेटर बनेगा. लेकिन गरीबी होने की कारण उन्होंने 12-13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया.

21 साल के LSG क्रिकेटर ने अपनी दर्दनाक जर्नी की किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि क्रिकेटर बनने के दौरान उन्होंने बहुत कुछ झेला. लेकिन कभी हार नहीं मानी. उनके पिता को भी पूरा भरोसा था कि वह एक दिन जरूर सफल होंगे.

KKR vs LSG STATS: मुकुल चौधरी ने केकेआर के खिलाफ रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, मैच में बने 13 रिकॉर्ड्स

200.00 के स्ट्राइक रेट से 54 रन कूटे

Mukul Choudhary

लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में मुकुल उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे थे जब टीम के 5 विकेट गिर चुके थे. जीत के लिए 77 रनों की दरकरार थी.

मुकुल ने LSG की पारी को संभाला और आवेश खान के साथ मिलकर 24 गेंदों में 54 रनों की साझेदारी की. मुकुल ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 200.00 के स्ट्राइक रेट से 54 रन कूटे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 7 छक्के निकले.

मैच में वैभव अरोड़ा की आखिरी 2 गेंद पर LSG को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी. मुकुल ने मोर्चा संभालते हुए छक्का लगाकर स्कोर बराबर किया. फिर आखिरी गेंद पर एक रन लेकर लखनऊ को मैच जिताया.

KKR vs LSG: मुकुल चौधरी की विस्फोटक बल्लेबाजी ने केकेआर के जबड़े से छिनी जीत, 3 विकेट से जीता लखनऊ सुपर जायंट्स, बेकार गई रहाणे- रघुवंशी की

Tagged:

kkr LSG kkr vs lsg IPL 2026 Mukul Chaudhary
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

21 साल

2.50 करोड़ में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com