MSP vs ICN Today Match Prediction, 1st T20I: किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 11 Mar 2026, 02:59 PM | Updated - 11 Mar 2026, 03:17 PM

MSP vs ICN Today Match Prediction
MSP vs ICN

MSP vs ICN Today Match Prediction: मुंबई स्पार्टन्स (MSP) बनाम इंडिया कैप्टेंस (ICN) मैच के साथ आज इंडियन लीजेंड लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है। सुरेश रैना मुंबई स्पार्टन्स के कप्तान है उनके साथ टीम में चैडविक वाल्टन कार्लोस ब्रैथवेट तथा इसुरु उदाना जैसे अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। दूसरी तरफ इरफान पठान इंडिया कैप्टेंस का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे उनका साथ देने के लिए टीम में हाशिम अमला जैसे अनुभवी बल्लेबाज के साथ-साथ असेला गुणरत्ने जैसे अनुभवी ऑलराउंडर भी है।

दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और MSP vs ICN Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

MSP vs ICN Today Match Prediction से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैचमुंबई स्पार्टन्स vs इंडिया कैप्टेंस
स्टेडियमइंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्दवानी
मैच की तारीख11 मार्च 2026 (06:30 PM)
लाइव स्ट्रीमिंगFancode, Sony Sports TEN
लाइव स्कोर MSP vs ICN Scorecard

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 3

  • मुंबई स्पार्टन्स ने जीते: 2

  • इंडिया कैप्टेंस ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होगी।

हालिया फॉर्म:

मुंबई स्पार्टन्स LWWWW
इंडिया कैप्टेंस LWWLL

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्दवानी पिच रिपोर्ट:

MSP vs ICN लीजेंड लीग क्रिकेट का पहला मैच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्दवानी में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच संतुलित है, यहां 160-170 रन का स्कोर अच्छा माना जाता है।

MSP vs ICN Today Match Prediction सीनारियो 1: अगर इंडिया कैप्टेंस पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 140–150

  • मैच परिणाम: मुंबई स्पार्टन्स की जीत की संभावना

MSP vs ICN Today Match Prediction सीनारियो 2: अगर मुंबई स्पार्टन्स पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 150–160

  • मैच परिणाम: मुंबई स्पार्टन्स की जीत की संभावना

MSP vs ICN 1st T20I संभावित प्लेइंग-XI:

मुंबई स्पार्टन्स: फैज फजल, चैडविक वाल्टन, शोएब खान, सुरेश रैना (c), अमित वर्मा, कार्लोस ब्रैथवेट, इसुरु उदाना, सुबोथ भाटी, एस श्रीसंत, केसी करियप्पा, ईश्वर चौधरी

इंडिया कैप्टेंस: हाशिम अमला, हैमिल्टन मसाकाद्जा, लाहिरू थिरिमाने, असेला गुणरत्ने, श्रीवत्स गोस्वामी, इरफान पठान ©, इकबाल अब्दुल्ला, परविंदर अवाना, दिवेश पठानिया, बलतेज सिंह, अभिषेक सकुजा

MSP vs ICN Today Match Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • हाशिम अमला काफी अनुभवी सलामी बल्लेबाज हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी मैच खेल चुके हैं। इस मैच में टीम को एक अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

  • चैडविक वाल्टन मुंबई स्पार्टन्स के तरफ से पारी की शुरुआत करेंगे। यह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस मैच में बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

MSP vs ICN Today Match Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • इरफान पठान इस मैच में प्रमुख गेंदबाज रहेंगे। इन्होंने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में 168 रन बनाए थे और 3 विकेट लिए थे।

  • परविंदर अवाना इस मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हो सकते हैं। इन्होंने अपने पिछले 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं।

MSP vs ICN Today Match Prediction: जानें किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

मुंबई स्पार्टन्स vs इंडिया कैप्टेंस मैच में मुंबई स्पार्टन्स की मजबूत बल्लेबाज और ऑलराउंडर यूनिट को देखते हुए इस मैच में मुंबई स्पार्टन्स को आगे माना जा रहा है। इंडिया कैप्टेंस काफी हद तक कप्तान इरफान पठान और हाशिम अमला पर निर्भर करती है।

MI vs KKR : किसने जीते इतिहास में अधिक मैच, किसकी हिस्ट्री बेहतर, ये STATS कर रहे दूध का दूध-पानी का पानी

मुंबई स्पार्टन्स बनाम इंडिया कैप्टेंस लीजेंड लीग 2026 के लिए स्क्वाड:

मुंबई स्पार्टन्स: सुरेश रैना, कार्लोस ब्रैथवेट, असद पठान, फैज फजल, ईश्वर चौधरी, जयकिशन कोलसावाला, एस श्रीसंत, मनन शर्मा, चैडविक वाल्टन, इसुरु उदाना, बिपुल शर्मा, शोएब खान, भरत चिपली, अमित वर्मा, सुबोध बटी, केसी करियप्पा

इंडिया कैप्टेंस: इरफान पठान, हाशिम अमला, लाहिरू थिरिमाने, प्रियांक पांचाल, कुलदीप हुड्डा, रॉबिन बिष्ट, राजेश बिश्नोई, शेल्डन जैक्सन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, परविंदर अवाना, असेला गुणरत्ने, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीवत्स गोस्वामी, दिवेश पठानिया, बलतेज सिंह ढांडा, अभिषेक सकुजा

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

suresh raina Irfan Pathan legends league cricket MSP vs ICN Today Match Prediction MSP vs ICN
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

MSP vs ICN लीजेंड लीग क्रिकेट का पहला मैच इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हल्दवानी में खेला जाएगा।

भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फेनकोड ऐप पर उपलब्ध रहेगी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com