धोनी की भविष्यवाणी ने मचाया हलचल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये टीम बनेगी चैंपियन
Published - 04 Feb 2026, 04:35 PM | Updated - 04 Feb 2026, 04:44 PM
Table of Contents
अगर भारतीय क्रिकेट में कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसे भारतीय प्रशंसक अभी भी मैदान पर देखना चाहते हैं, तो वह एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली हैं। इन दोनों क्रिकेट दिग्गज का क्रेज भारत के अंदर कुछ इस कदर है कि अगर इनकी बल्लेबाजी आने वाली हो तो फैंस मैदान में कर रहे बल्लेबाज की आउट होने पर भी ताली बजाने लगते हैं। इसी दौरान भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज़ से ठीक पहले पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपनी भविष्यवाणी से क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
MS Dhoni ने कहा भारत के पास सभी चीज मौजूद
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय टीम की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भारतीय टीम टी20 फॉर्मेट की सबसे संतुलित टीमों में से एक है। धोनी ने कहा कि एक अच्छी टीम के लिए जो भी चीजें जरूरी होती हैं, वे सब मौजूदा टीम इंडिया के पास मौजूद हैं। टीम के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ी लंबे समय से दबाव वाली परिस्थितियों में खेल रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। धोनी ने स्पष्ट किया कि भारतीय टीम के पास हर रोल के लिए स्पेस्लिस्ट खिलाड़ी मौजूद हैं। चाहे वह ओपनिंग में अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी हो या मध्यक्रम में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह का फिनिशिंग टच। धोनी का मानना है कि भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में जिस तरह का क्रिकेट खेला है, वह किसी भी विपक्षी टीम के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
USA के खिलाफ तय हुई भारत की प्लेइंग इलेवन, संजू-हर्षित ड्रॉप, तो इन 11 खिलाड़ियों को मौका
MS Dhoni को आज भी सताता है ये डर

भले ही धोनी ने भारत को चैंपियन बनने का दावेदार माना है, लेकिन उन्होंने एक बड़ी चुनौती की ओर भी इशारा किया है। धोनी ने कहा कि उन्हें आज भी ओस से डर लगता है। फरवरी और मार्च के महीने में भारत में रात के समय काफी ओस गिरती है, जो मैच का पासा पलट सकती है। धोनी ने बताया कि जब मैं खेलता था तब भी ओस मुझे डराती थी। यह एक ऐसा फैक्टर है जो टॉस को बहुत महत्वपूर्ण बना देता है। अगर आपने टॉस जीता है तो 50 प्रतिशत मैच आपके हाथ में है।
धोनी (MS Dhoni) के अनुसार अगर परिस्थितियां न्यूट्रल रहती हैं तो भारत दुनिया की किसी भी बेहतरीन टीम को 10 में से आठ बार हराने का दम रखता है। लेकिन ओस गिरने पर गेंदबाजी करना मुश्किल हो जाता है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को अनुचित लाभ मिलता है। धोनी का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में टॉस और ओस की भूमिका निर्णायक हो सकती है, जो भारत के लिए एकमात्र चिंता का विषय है।
भारत के पास जरूरी अनुभव मौजूद: MS Dhoni
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इस बात पर भी जोर दिया कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए अनुभव और युवाओं का सही तालमेल होना भी जरूरी है। उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की फिटनेस और प्रदर्शन को सराहा साथ ही यह भी कहा कि 20-22 साल के युवाओं के पास वह निडरता है जो इस फॉर्मेट की मांग है। धोनी ने कहा कि अनुभव का मतलब केवल उम्र नहीं, बल्कि मुश्किल हालात में शांत रहकर फैसला लेने की क्षमता है।
भारतीय टीम इस समय आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पर है और घरेलू मैदानों पर उनका रिकॉर्ड बेमिसाल है। धोनी का मानना है कि अगर टीम अपनी भूमिकाओं को स्पष्ट रखते हुए मैदान पर उतरती है, तो उन्हें रोक पाना मुश्किल होगा। धोनी की इस भविष्यवाणी ने भारतीय प्रशंसकों के बीच उत्साह भर दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव की सेना धोनी के भरोसे पर खरी उतरते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर पाती है या नहीं।
USA के खिलाफ इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका, सिर्फ पानी पिलाते आएंगे नजर
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर