एमएस धोनी का फिटनेस टेस्ट! पास तो इस टीम डेट को मैदान पर उतरेंगे, फेल तो फिर सब खत्म
Published - 06 Apr 2026, 03:11 PM | Updated - 06 Apr 2026, 04:13 PM
MS Dhoni: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में एक नई खुशखबरी आई है. एमएस धोनी जल्द ही वापसी करने वाले हैं. लेकिन चेन्नई के लिए खेलने से पहले उन्हें एक अग्नि परीक्षा पास करनी होगी. बता दें कि 44 साल के माही (MS Dhoni) टूर्नामेंट की शुरूआत में बाहर हो गए थे.
उनके बिना टीम अभी तक आईपीएल का एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है. ऐसे में CSK फैंस ने थाला के कमबैक से राहत की सांस ली है.
कब खेलेंगे MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19वें आईपीएल 2026 की सीजन का आगाज हार से किया था. तीन हार के बाद CSK अंक तालिका में 10वें पायदान पर है. ऐसे में टीम का हालत बद से बदत्तर होती जा रही है. लेकिन एमएस धोनी (MS Dhoni) की वापसी ने CSK फैंस के मन में फिर से जीत का जज्बा ला दिया है.
हालांकि, खेलने से पहले एमएस धोनी को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा. अगर वह इसमें पास हो जाते हैं. तो वह 11 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेपॉक मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे. धोनी के साथ डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होने की खबर है. वह भी जल्द ही CSK के लिए वापसी करेंगे.
RR के खिलाफ Mumbai Indians की खतरनाक XI तय, 2 खिलाड़ी बाहर! बोल्ट-हार्दिक की वापसी
धोनी कैसे हुई इंजर्ड?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत में ही पहले मैच से एमएस धोनी (MS Dhoni) बाहर हो गए थे. उन्हें 22 मार्च 2026 को ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोट लगी थी. धोनी को पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत थी.
पिछले कुछ वक्त से वह CSK की निगरानी में हैं और रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. 44 साल के हो चुके थाला घुटने के दर्द से परेशान थे. फिर इंजर्ड होने की वजह से चेन्नई के लिए उपलब्ध नहीं रहे हैं.
धोनी के बिना सीएसके को मिली हार
बता दें कि आईपीएल इतिहास में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने सिर्फ 8 मुकाबले मिस किए हैं. वह सालों से नियमित चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. थाला ने 2010 में 3 मुकाबले छोड़े थे. 2019 में सिर्फ 2 और 2026 में 3 मैचों में गैरहाजिर रहे हैं.
वहीं, इन 8 मुकाबलों पर नजर डालें तो सिर्फ 1 में ही जीत हासिल हुई है. बाकी 7 मैचों में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा है. जिससे साफ है कि माही के बिना CSK का पार पाना मुश्किल है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर