IPL 2026 के इतने मैच मिस करेंगे एमएस धोनी, इस डेट को मैदान पर हो रही 'थाला' की वापसी

Published - 29 Mar 2026, 03:35 PM | Updated - 29 Mar 2026, 03:39 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को एमएस धोनी के रूप में बड़ा झटका लगा. टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान एमएस धोनी शुरूआती दो हफ्तों में IPL से बाहर रहेंगे. धोनी (MS Dhoni) इस वक्त पिंडली में खिंचाव की वजह से CSK के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.

चेन्नई का पहला मुकाबला 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से है. कैप्टन कूल की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन टीम के लिए विकेटकीपिंग करेंगे. वहीं, धोनी से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. जिसके मुताबिक वह कई मैच मिस करने वाले हैं.

कितने मैचों से बाहर हुए MS Dhoni?

चेन्नई सुपर किंग्स ने 28 मार्च को अपने एक्स ऑफिशियल अकाउंट के जरिये फैंस को सूचित किया था कि, MS Dhoni फ़िलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। इसके चलते, उनके TATA IPL 2026 के शुरुआती दो हफ़्ते नहीं खेल पाएंगे.

जिसके मुताबिक, थाला सुपर किंग्स के लिए 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स या फिर 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए नजर आ सकते थे.

लेकिन लेटेस्ट अपडेट सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है. टाइम ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट् के मुताबिक, एमएस धोनी IPL 2026 में CSK के 6 मैचों से बाहर रह सकते हैं. यानी की वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 अप्रैल को उपलब्ध होंगे.

संजू सैमसन संभालेंगे विकेटकीपिंग

थाला की गैरमौजूदगी में टीम विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन के हाथों में सौंप सकती है. जिन्हें एक बड़ी ट्रेड डील के जरिये CSK में शामिल किया गया है. संजू को धोनी (MS Dhoni) का उत्तराधिकारी समझा जा रहा है. भविष्य के तौर पर संजू को टीम का हिस्सा बनाया गया है.

संजू सैमसन को CSK ने वींद्र जडेजा और सैम करन की कुर्बानी देकर अपनी टीम में शामिल किया है. यह डील IPL 2026 की सबसे चर्चित है. ऐसे में संजू पर सभी की नजरें रहने वाली है.

RCB की जीत के बाद रोमांटिक हुए कोहली-अनुष्का, दोनों एक-दूसरे को किस करते आए नजर, VIDEO वायरल

धोनी ले सकते हैं संन्यास

Ms Dhoni
44 साल के हो चुके एमएस धोनी IPL 2026 के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि पिछले दो सालों से वह घुटने की समस्या और फिटनेस से जूझ रहे हैं. माना जा रहा है कि यह सीजन माही का आखिरी हो सकता है. लिहाजा, वह CSK के लिए खिलाड़ी होने से ज्यादा अब मेंटोर की भूमिका अदा करेंगे. ताकि उज्जवल भविष्य के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों को तैयार किया जा सके.

ALSO READ: ऑक्शन में कौड़ियो के भाव मिल गए 'कोहिनूर हीरे' जैसे ये 4 खिलाड़ी, अब IPL 2026 में छोड़ रहे अपनी छाप

Tagged:

MS Dhoni Sanju Samson csk IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com