CSK को लगा तगड़ा झटका! MS Dhoni ने छोड़ा IPL 2026, ये है असली कारण
Published - 28 Mar 2026, 11:17 AM | Updated - 28 Mar 2026, 11:31 AM
Table of Contents
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआत 28 मार्च से होने जा रही है. सीजन का पहला मैच RCB vs SRH के बीच खेला जाएगा. इसके बाद CSK का 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स से सामना होगा. लेकिन इस मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लग गया है.
दरअसल, एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. यह खबर फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं बल्कि उन क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी सदमा है जो सिर्फ थाला की एक झलक के लिए स्टेडियम में आते हैं.
MS Dhoni आईपीएल 2026 से हुए बाहर?
Official Statement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
एस धोनी (MS Dhoni) इंडियन प्रीमियर लीग की शुरूआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. करीब वह दो हफ्तों तक टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी पिंडली की चोट (calf strain) के कारण दो हफ्तों तक IPL से बाहर रहेंगे.
मैनेजमेंट का कहना है कि थाला फिलहाल के लिए रिहैबिलिटेशन में हैं. हालांकि, फिट होने के बाद वह टीम से फिर से जुड़ेंगे. इस बात की जानकारी खुद चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शनिवार 28 मार्च की सुबह जारी की है.
CSK ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि, MS Dhoni फ़िलहाल पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के लिए रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं. इसके चलते, उनके TATA IPL 2026 के शुरुआती दो हफ़्ते न खेल पाने की संभावना है.
कब होगी धोनी की IPL 2026 में वापसी?

एमएस धोनी दो हफ्तों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए बाहर हुए है. अगर हिसाब लगाया जाए तो थाला सिर्फ 3 मैच ही नहीं खेल पाएगा. क्योंकि CSK का पहला मुकाबला 30 मार्च को है.
इसके बाद दूसरा 3 अप्रैल को चेन्नई में ही पंजाब किंग्स के साथ है. जबकि, चेन्नई का तीसरा मैच 5 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ है.
इन तीनों ही मुकाबलों से धोनी(MS Dhoni) बाहर रहेंगे. लेकिन 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वह खेलते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, मैनेजमेंट ने उनके कमबैक पर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया है.
IPL में फिर दिखेगा रविचंद्रन अश्विन का जलवा, अचानक से एक दिन पहले इस टीम में हुए शामिल
IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे धोनी
एमएस धोनी पिछले दो सालों से लगातार अपने घुटने के दर्द से जूझ रहे हैं. कई बार उन्हें घुटने को आइसपैक या पट्टी से लिपट्टे हुए देखा गया है. इसके बावजूद वह मैदान पर लगातार चौके-छक्कों की बरसात करते हुए नजर आते हैं.
लेकिन बढ़ती उम्र और घुटने से परेशान माही IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं. कई क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि यह सीजन धोनी का आखिरी होगा. इसी योजना के तहत संजू सैमसन को बड़ी ट्रेड डील के जरिये CSK में लाया गया है.
ALSO READ: MI vs KKR, PITCH REPORT: वानखेड़े में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का जलवा? जानें पिच रिपोर्ट
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर