धोनी को एक बार फिर पसंद नहीं आए सुरेश रैना, फील्डिंग कोच के लिए इस विदेशी की कर डाली नियुक्ति
Published - 05 Mar 2026, 04:29 PM | Updated - 05 Mar 2026, 04:45 PM
Table of Contents
MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत मार्च के अंतिम सप्ताह से होने की उम्मीद है। इसी को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टीम के साथ जुड़ चुके हैं। चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धोनी (MS Dhoni) की नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए खूब वीडियोज पोस्ट की है, जिसको फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
हालांकि, पिछले सीजन चेन्नई की फील्डिंग काफी फिसड्डी रही थी, जिसको दुरुस्त करने के लिए टीम मैनेजमेंट ने एक विदेशी खिलाड़ी की नियुक्ति कर डाली है। पहले माना जा रहा था कि सुरेश रैना को ये पद सौंपा जा सकता है, लेकिन अंत में धोनी (MS Dhoni) की टीम ने विदेशी खिलाड़ी के साथ जाने का फैसला किया है।
MS Dhoni की टीम में इंग्लैंड खिलाड़ी की एंट्री
आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने कोचिंग डिपार्टमेंट में काफी बड़ा बदलाव किया है। येलो आर्मी फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को टीम का नया क्षेत्ररक्षण कोच नियुक्त किया है।
अब फोस्टर स्टीफन फ्लेमिंग और एमएस धोनी (MS Dhoni) की मौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स की फील्डिंग को मजबूत करते नजर आएंगे। फोस्टर का चेन्नई खेमे से जुड़ना ये संकेत देता है कि आगामी सीजन में येलो आर्मी अपनी फील्डिंग या विकेटकीपिंग में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है।
कोचिंग की दुनिया में पुराना नाम हैं फोस्टर
इंग्लैंड से आने वाले जेम्स फोस्टर का इंटरनेशनल करियर 23 मैचों में समाप्त हो गया, लेकिन कोचिंग की दुनिया में जेम्स फोस्टर ने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। इस दिग्गज विकेटकीपर के पास दुनियाभर की टी20 लीग में कोचिंग देने का अनुभव है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने फोस्टर से जुड़ने के बाद कहा कि
‘’हम एक अनुभवी फील्डिंग कोच की तलाश में थे और हमें उम्मीद है कि फोस्टर के जुड़ने से टीम के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा।’’
बता दें कि, फोस्टर ने अपने 17 साल के लंबे फर्स्ट क्लास करियर में कुल 289 मैच खेले हैं, जिसकी 427 पारियों में उन्होंने 839 कैच और 65 स्टंपिंग की हैं। वहीं, टी20 में ये खिलाड़ी 79 कैच और 47 स्टंपिंग कर चुका है तो लिस्ट ए में उन्होंने 246 कैच पकड़े हैं तो क्रीज से बाहर निकले 65 बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है। फोस्टर ने अपने करियर में 1000 से अधिक कैच पकड़े हैं, जो कि उनके शानदार विकेटकीपर होने का प्रमाण देता है।
IPL 2026 के लिए CSK के सपोर्ट स्टाफ का हुआ ऐलान, इन दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी
क्यों पड़ी चेन्नई को फील्डिंग कोच की जरूरत
पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को आखिर अचानक एक फील्डिंग कोच की जरूरत क्यों पड़ी को इसका जवाब आईपीएल 2025 के प्रदर्शन से मिलता है। दरअसल, पिछले सीजन चेन्नई ने 14 में केवल 4 मैच जीते थे, जबकि 10 मैचों में उन्हें शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
इस हार में सबसे बड़ा योगदान चेन्नई सुपर किंग्स की खराब फील्डिंग का था। चेन्नई ने पिछले सीजन 13 से अधिक कोच छोड़े थे। जबकि उनकी कैचिंग दक्षता मात्र 65 प्रतिशत थी, जो कि बाकी टीमों से काफी नीचे थी।
इसके अलावा येलो आर्मी ने पूरे सीजन लगभग 34 बार मिसफील्डिंग की थी, जिसका खामियाजा विरोधियों को अतिरिक्त रन देकर भुगतना पड़ा था। साथ ही मैच के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी टीम की खराब फील्डिंग की आलोचना कर चुके थे। यही कारण है कि चेन्नई ने नए सीजन से पहले कोचिंग स्टाफ में एक नए फील्डिंग कोच की एंट्री करवाई है।
कैप्टन कूल पर भी चला कानून का डंडा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर MS Dhoni का कटा इतने रूपये का चालान
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर