कैप्टन कूल पर भी चला कानून का डंडा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर MS Dhoni का कटा इतने रूपये का चालान

Published - 05 Mar 2026, 02:11 PM | Updated - 05 Mar 2026, 02:53 PM

MS Dhoni

MS Dhoni: एमएस धोनी किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं. कुछ दिनों पहले उनका नाम झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड से रांची में एक रेजिडेंशियल प्लॉट का कथित गलत रूप से इस्तेमाल करने पर सामने आया था. कोर्ट ने उन्हें इस मामले में नोटिस तक भेजा था.

अब एक बार फिर माही चर्चाओं में आ गए हैं. दरअसल, धोनी (MS Dhoni) पर रांची में ओवरस्पीडिंग का आरोप लगा है. ट्रैफिक नियमानुसार उन पर फाइन तक लगाया गया है.

यह घटना तब कि है, जब धोनी को आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप पहुंचना था. हालांकि, धोनी की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

MS Dhoni का कैसे कटा चालान ?

Ms Dhoni

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में धोनी (MS Dhoni) के घर के पास रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने का वीडियो रिकॉर्ड किया गया है. मॉनिटरिंग सिस्टम के मदद से धोनी को तेज गति से गाड़ी चलाते हुए देखा गया. जिसके बाद कैप्टन कूल के नाम मोटर व्हीकल एक्ट के सेक्शन 183 के तहत ई-चालान जारी किया गया.

हालांकि, यह चालान सिर्फ एक हजार का है. लेकिन यह पहली बार नहीं है कि धोनी अपनी कार खुद चला रहे हैं. अक्सर उन्हें रोड़ पर गाड़ी चलाते हुए देखा जाता है. रांची में उनके लिए यह बेहद आम बात है.

IPL 2026 के शुरू होने की डेट आई सामने, इस दिन से होगा शुरू, 31 मई को खेला जायेगा फाइनल मुकाबला

रेजिडेंशियल प्लॉट के लिए मिला नोटिस

हालांकि, इस घटना से पहले MS Dhoni के साथ झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड से रांची में एक रेजिडेंशियल प्लॉट को लेकर भी मामला सामने आया था. जिसमें उनपर कथित तौर से प्रोपर्टी का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने बताया था कि झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने क्रिकेटर को एक प्लॉट अलॉट किया था. लेकिन इसका इस्तेमाल वह कमर्शियल कामों के लिए कर रहे थे. जिसपर कोर्ट ने नाराजगी जताई थी, और उन्हें नोटिस भेजा था.

IPL 2026 की तैयारी में जुटे धोनी

धोनी (MS Dhoni) आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट चुके हैं. इस बार वह चेन्नई सुपर किंग्स को किसी भी हाल में ट्रॉफी जीताना चाहेंगे. हालांकि, वह मैदान से बाहर रहने वाले हैं. वह इस सीजन के सभी मैच नहीं खेलेंगे. वहीं, IPL 2026 से पहले फ्रेंचाइजी ने जडेजा और सैम करन के बदले संजू सैमसन को टीम में शामिल किया है. माना जा रहा है कि संजू को धोनी का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी है. जिस वजह से उन्हें ट्रेड के जरिये स्क्वाड से जुड़ा गया है.

पाकिस्तान खिलाड़ी की ओछी हरकत, होटल की महिला स्टाफ के साथ की बदतमीजी, पोल खुलते ही लगा भारी जुर्माना

Tagged:

MS Dhoni csk IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

44 साल

ऋतुराज गायकवाड़
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com