मोहसिन नकवी छीन रहे सलमान अली आगा की कप्तानी, अब इस खिलाड़ी को बना रहे पाकिस्तान का नया कप्तान
Table of Contents
Salman Ali Agha : मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन ने न सिर्फ फैंस बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को भी निराश किया है। टीम की रणनीति, चयन और मैदान पर फैसलों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बड़ा कदम उठाने का मन बना लिया है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के नतीजे चाहे जैसे भी हों, सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की टी20 कप्तानी अब सुरक्षित नहीं है और वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान की कमान किसी नए चेहरे को सौंपी जा सकती है।
Salman Ali Agha पर गिरी गाज

पीसीबी से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार, मोहसिन नकवी टीम के मौजूदा अभियान से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें चयनकर्ताओं, टीम मैनेजमेंट और अपने करीबी बोर्ड अधिकारियों से यह भरोसा दिलाया गया था कि पाकिस्तान इस बार मजबूत दावेदार के रूप में उभरेगा।
लेकिन मैदान पर प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा। रणनीतिक गलतियां, अस्थिर बल्लेबाजी क्रम और दबाव के क्षणों में खराब फैसलों ने टीम की राह मुश्किल कर दी।
ऐसे में सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) की कप्तानी पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक था। सूत्रों का दावा है कि नकवी ने पहले ही तय कर लिया है कि वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम को नया कप्तान मिलेगा। यह फैसला केवल नतीजों पर आधारित नहीं बल्कि टीम के दीर्घकालिक पुनर्निर्माण की योजना का हिस्सा भी माना जा रहा है।
शादाब और शाहीन के नाम पर मंथन
Salman Ali Agha के बाद कप्तानी की दौड़ में दो प्रमुख नाम सामने आ रहे हैं। पहला नाम शादाब खान का है, जिन्हें सीमित ओवरों में अनुभव और रणनीतिक समझ के लिए जाना जाता है। वे पहले भी टीम की अगुवाई कर चुके हैं और ड्रेसिंग रूम में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।
दूसरा नाम शाहीन शाह अफरीदी का है, जो आक्रामक सोच और जोश के साथ टीम को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। शाहीन पहले भी टी20 टीम की कमान संभाल चुके हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ उनका तालमेल अच्छा बताया जाता है।
बोर्ड अब इस बात पर विचार कर रहा है कि टीम के भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसे स्थायी रूप से जिम्मेदारी दी जाए। माना जा रहा है कि हेड कोच माइक हेसन और चयनकर्ता इस फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे।
सीनियर खिलाड़ियों के करियर पर भी संशय
वर्ल्ड कप के बाद केवल कप्तानी में ही नहीं, बल्कि टीम संयोजन में भी बड़े बदलाव की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक Salman Ali Agha के अलावा बाबर आजम, उस्मान खान और कुछ अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी भी टी20 इंटरनेशनल से विदाई ले सकते हैं।
बाबर ने 145 टी20 मैच खेले हैं और अगर आगे के मुकाबलों में कोई खास प्रदर्शन नहीं होता तो यह उनका आखिरी टूर्नामेंट साबित हो सकता है।
हेड कोच माइक हेसन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पाकिस्तान को आधुनिक टी20 क्रिकेट के अनुरूप युवा और आक्रामक खिलाड़ियों को मौका देना होगा।
ऐसे में वर्ल्ड कप के बाद पाकिस्तान के टी20 सेट-अप में बड़े और निर्णायक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो टीम के नए युग की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़े : T20 World Cup में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के ये 2 खिलाड़ी, इसके बाद हमेशा के लिए खत्म हो जायेगा टी20 करियर