टी20 वर्ल्ड कप में नजरअंदाज होने पर छलका मोहम्मद सिराज का दर्द, कहा: "पानी पिलाने के लिए.. "

Published - 09 Mar 2026, 03:23 PM | Updated - 09 Mar 2026, 03:35 PM

Mohammed Siraj

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार विश्व खिताब अपने नाम कर लिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा है, वहीं टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टूर्नामेंट के दौरान अधिकांश समय प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने के बावजूद सिराज ने टीम भावना की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।

Mohammed Siraj का मजाकिया खुलासा

विश्व विजेता बनने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान जब मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) और कुलदीप यादव से उनकी भूमिका के बारे में पूछा गया, तो सिराज ने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबको हैरान कर दिया।

सिराज ने कहा कि हाँ, हमारी इस वर्ल्ड कप में बहुत बड़ी भूमिका रही है। हमें समय पर पानी पिलाना, ड्रिंक्स पहुंचाना और बल्ले लेकर मैदान पर जाना होता था। हालांकि सिराज यह बात मजाक में कह रहे थे.

लेकिन इसके पीछे उनका वह दर्द भी साफ झलक रहा था जो एक विश्व-स्तरीय खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न होने पर महसूस होता है। पिछले बार 224 के विश्व कप में कुलदीप यादव प्लेइंग 11 का हिस्सा थे और इस बार उन्हें केबल एक मुकाबला खेलने को मिला।

"मैं टूट गया था..." न्यूजीलैंड सीरीज के फ्लॉप प्रर्दशन से निराश थे संजू सैंमसन, सुनाई आपबीती

टीम कॉम्बिनेशन पर सिराज ने क्या कहा?

सिराज ने आगे विस्तार से बताया कि भले ही वह मैदान पर एक्शन में नहीं थे, लेकिन टीम के माहौल को सकारात्मक बनाए रखना उनकी प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा एक खिलाड़ी के तौर पर यह हमेशा रहता है कि हम मैच खेलें,

लेकिन जब टीम कॉम्बिनेशन की बात आती है तो देश और टीम का हित पहले आता है। हम बाहर रहकर भी नेट्स में गेंदबाजी करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि मुख्य खिलाड़ियों की तैयारी में कोई कमी न रहे।

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) के इस बयान से साफ है कि भारतीय टीम की सफलता का राज केवल उनके 11 खिलाड़ियों में नहीं, बल्कि उन खिलाड़ियों के त्याग में भी है जो बेंच पर बैठकर टीम का मनोबल बढ़ा रहे थे, आपको बता दें क्रिकेट की दुनिया में 12th मैन को सबसे प्रमुख खिलाड़ी माना जाता है।

इधर भारत ने जीता टी20 विश्वकप 2026, उधर भरी-जवानी में 26 वर्षीय खिलाड़ी ने किया क्रिकेट छोड़ने का फैसला

Mohammed Siraj की टूर्नामेंट में एंट्री

आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj ) को शुरुआत में 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्हें हर्षित राणा के चोटिल होने के बाद बतौर रिप्लेसमेंट टीम में जगह मिली थी।

सिराज (Mohammed Siraj ) ने इसे गॉड्स प्लान बताते हुए कहा कि ऊपर वाले ने उनके लिए यह स्क्रिप्ट पहले से लिख रखी थी। उन्होंने कहा कि वह तो छुट्टी मनाने की योजना बना रहे थे, लेकिन किस्मत उन्हें विश्व कप के मंच पर ले आई।

भले ही इस मंच पर उन्हें खेलने के सीमित मौके मिले, लेकिन एक विश्व चैंपियन टीम का हिस्सा होना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि बन गई है। फाईनल के रोमांचक मुकाबले में भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में एकतरफा खेल दिखाया जिससे टीम को आसानी से 96 रनों की बड़ी अंतर से जीत मिली।

Tagged:

team india kuldeep yadav mohammad siraj T20 World Cup 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

भारत
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com