W,W,W,W,W,W… मोहम्मद शमी का रणजी में तांडव, अकेले 8 विकेट झटके, चयनकर्ताओं को करारा जवाब

Published - 17 Feb 2026, 03:49 PM | Updated - 17 Feb 2026, 03:50 PM

Mohammed Shami

Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर चल रहे मोहम्मद शमी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से उन चयनकर्ताओं के चेहरे पर करारा तमाचा मारा है, जो उनको अनफिट होने के कारण टीम इंडिया में खेलने का मौका नहीं दे रहे हैं।

जहां एक और मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अपनी घातक गेंदबाजी से तांडव कर रहे हैं तो दूसरी ओर चयनकर्ता उनको अनफिट बताकर टीम इंडिया में मौका नहीं दे रहे हैं।

हालांकि, इस बार मोहम्मद शमी ने गेंद से ऐसा खतरनाक प्रदर्शन किया है कि चयनकर्ता भी उनको नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। इस बार शमी ने रणजी ट्रॉफी में एक पारी में एक या दो नही बल्कि 8 बल्लेबाजों का शिकार किया है।

सेमीफाइल में दिखा Mohammed Shami का तगड़ा रूप

Mohammed Shami 1

बंगाल क्रिकेट संघ के कल्याणी क्रिकेट स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर बनाम बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ पहली पारी में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का कोहराम देखने को मिला, जब विपक्षी टीम पानी तक नहीं मांग सकी।

इस मैच में शमी ने पहली पारी में 22.1 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने 90 रन देकर 8 बल्लेबाजों को अपनी घातक गेंदबाजी की शिकार बनाया था। वहीं, इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी फेंके थे।

बता दें कि, शमी ने अपनी धार-धार गेंदबाजी के सामने जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को पिच पर टिकने तक का समय नहीं दिया और अंत में जे&के की पारी 302 रन पर ढेर हो गई। बता दें कि, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का एक पारी में 8 विकेट लेना उनके फर्स्ट क्लास करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जो कि 35 साल की उम्र में आया है।

जम्मू को जीत के लिए दिया 126 रन का टारगेट

इस मैच में बंगाल ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 328 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे। बंगाल के लिए पहली पारी में सुदीप कुमार घरामी ने शानदार 146 रन बनाए थे, जिसके चलते बंगाल इतने बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। वहीं, जम्मू-कश्मीर ने भी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की धमाकेदार गेंदबाजी के बावजूद पहली पारी में 302 रन बना लिए थे।

इस टीम की ओर से सर्वाधिक रन अब्दुल समद ने बनाए थे। उन्होंने 85 गेंदों पर तेज तर्रार 82 रन बनाए थे। जबकि बंगाल अपनी दूसरी पारी में केवल 99 रन ही बना सका। बता दें कि, अब अगर बंगाल को फाइनल में प्रवेश करना है तो एक बार फिर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को अपने अनुभव और घातक गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को 126 रन से पहले समेटना होगा।

सुपर-8, सेमीफाइनल-फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, 13 हंसमुख तो 2 गुस्सैल खिलाड़ियों को मौका

चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान

मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर की मजबूत बल्लेबाजी के सामने एक पारी में आठ विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर जरूर खींचा है। दरअसल, मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद काफी लंबे समय तक उन्हें टीम इंडिया से बाहर रहना पड़ा था।

इसके बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शमी ने एक बार फिर वापसी की, लेकिन उनके साधारण प्रदर्शन के बाद चनयकर्ताओं ने उनको बाहर का रास्ता दिखा और अभी तक वह टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं।

जहां चयन समिति शमी को अनफिट मान रहे हैं तो दूसरी ओर शमी अपने शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को अपनी फिटनेस का प्रमाण दे रहे हैं। बता दें कि, शमी का घरेलू सीजन काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने इस सीजन गुजरात और सर्विसेज के खिलाफ पंजा खोला था। जबकि जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उन्होंने 8 विकेट लेकर भारतीय क्रिकेट में खलबली मचा दी है।

अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, 2028 के वर्ल्ड कप में मौका मिलना नामुमकिन

Tagged:

Ranji trophy Mohammed Shami jammu and kashmir vs bengal
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

9 मार्च 2025 को।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com