'मैं तब तक खेलूंगा...' मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब तक खेलेंगे रहेंगे क्रिकेट
Published - 01 Mar 2026, 09:30 AM | Updated - 01 Mar 2026, 01:05 PM
Mohammed Shami: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं. वह आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए थे. इसके बाद से ही वह किसी भी फॉर्मेट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बने हैं. हालांकि, वह लगातार घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं. लेकिन अब तक बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें अप्रोच नहीं किया है. अब शमी ने खुद बताया है कि वह कब तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं.
Mohammed Shami ने संन्यास पर क्या कहा?
🚨 MOHAMMED SHAMI : — BRUTAL MESSAGE FOR BCCI 🚨
— Kiara (@crickiara) February 28, 2026
Shami 🗣️“ If fuel is your tank then you use every last drop , I stay fit and available for Indian team at all time,I am ready (again) ”
— I will continue to perform and rest in ' Selectors ' hand ”
pic.twitter.com/ZIQVW9Yguv
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अब संन्यास पर कहा है कि वह खेलने के लिए फिर से तैयार हैं. वह परफॉर्म करते रहेंगे. यह चयनकर्ताओं के हाथ में है कि वो उन्हें दोबारा मौका देते हैं कि नहीं. लेकिन वह फिट हैं और बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे. शमी ने कहा कि,
“मैं हमेशा से कहते आया हूं अगर आप के अंदर हुनर है तो उसे बर्बाद मत करें. अगर फ्यूल आपका टैंक है तो आप आखिरी बूंद तक इस्तेमाल करें, मैं फिट रहता हूं और इंडियन टीम के लिए हर समय उपलब्ध रहता हूं, मैं (फिर से) तैयार हूं. मैं परफॉर्म करना जारी रखूंगा और 'सिलेक्टर्स' के हाथ में है कब तक मैं आराम करूंगा”
रणजी ट्रॉफी 2025–26 में शमी का प्रदर्शन रहा शानदार

मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) नवंबर 2024 में चोट लगने के बाद से ही टीम इंडिया से बाहर हैं. लेकिन वह लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025–26 सीजन में बंगाल के लिए खेलते हुए 36 विकेट लिए हैं. जबकि सेमीफानल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ उनका बेस्ट स्कोर 8/90 का रहा. जो कि दिखाता है कि अब भी उनमें क्रिकेट बचा है. इसके अलावा वह टूर्नामेंट के 6छठें गेंदबाज रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए.
चैंपियंस ट्रॉफी में लिए विकेट फिर भी हुए ड्रॉप
गौरतलब है कि Mohammed Shami चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने इस दौरान भारत के लिए टोटल 9 विकेट लिए थे. उन्होंने 5 मैचों में यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया था. लेकिन सफल टूर्नामेंट के बावजूद उन्हें भारतीय टीम से ड्रॉप कर दिया गया. वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली.
भारत के लिए 64 टेस्ट मैच खेलने वाले Mohammed Shami की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे. लेकिन उन्होंने बीसीसीआई को साफ शब्दों में स्पष्ट किया है कि उनमें अभी भी क्रिकेट बाकी है. वह पांच दिनों के लगातार खेल में थकेंगे नहीं. शमी ने कहा, ‘देश के लिए खेलने की बात हो तो में अपना सब कुछ लगा दूंगा. मैं कभी पीछे मुड़कर ये नहीं सोचना चाहता कि मैं अपने देश के लिए ज्यादा कर सकता था. लेकिन मैंने अधूरा छोड़ दिया.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर
FAQs
35 साल के
64 मैच