जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी के फैन हुए मोहम्मद कैफ, बोले ' ये IPL में 20 करोड़ में बिकेगा....'

Published - 20 Feb 2026, 04:18 PM

Mohammad Kaif

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को धूल चटाने के बाद अब जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर मौहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने जिम्बाब्वे के एक स्टार गेंदबाज को लेकर बेहद चौंकाने वाली बात कही है। कैफ का मानना है कि यदि आईपीएल ऑक्शन इस टूर्नामेंट के बाद होता, तो यह खिलाड़ी इतिहास रच देता।

मुजरबानी की गेंदबाजी के कायल हुए Mohammad Kaif

Mujarbani

जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी इस समय टी20 वर्ल्ड कप में आग उगल रहे हैं। उन्होंने ग्रुप स्टेज के केवल तीन मैचों में 7.88 की अविश्वसनीय औसत और 5.91 की इकोनॉमी से 9 विकेट चटकाए हैं। मुजरबानी की इसी फॉर्म को देखते हुए मौहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनकी जमकर तारीफ की।

कैफ ने कहा कि मुजरबानी एक 'एक्सेप्शनल' गेंदबाज हैं जो नई और पुरानी दोनों गेंदों से किसी भी फेज में विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। 6 फीट 8 इंच की लंबाई उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग और ज्यादा खतरनाक बनाती है। मुजरबानी इस साल चल रही टी20 विश्व कप 2026 में अपनी गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी है।

टी20 वर्ल्ड कप के बीच मैदान पर मधुमक्खियों ने बोला धावा, 15-20 खिलाड़ी इंजर्ड, सभी अस्पताल में भर्ती

IPL नीलामी को लेकर Mohammad Kaif का बड़ा दावा

मौहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने मुजरबानी की किस्मत पर अफसोस जताते हुए कहा कि वह थोड़े अनलकी रहे। कैफ के कहा कि अगर आईपीएल 2026 की नीलामी इस वर्ल्ड कप के बाद आयोजित की जाती, तो मैं गारंटी के साथ कह सकता हूँ कि मुजरबानी कम से कम 20 करोड़ रुपये में बिकते।

मौहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) का मानना है कि जिस तरह से मुजरबानी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 रन देकर 4 विकेट लिए और जोश इंग्लिस व टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों को आउट किया, उसे देखकर कोई भी फ्रेंचाइजी उन पर करोड़ों लुटाने से पीछे नहीं हटती। हालांकि, नीलामी दिसंबर में ही हो चुकी है, जिसके कारण मुजरबानी एक बड़ी रकम हासिल करने से चूक गए।

मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस से की तुलना

अपनी चर्चा के दौरान मौहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने मुजरबानी की तुलना आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस से भी कर डाली। कैफ ने तीखे अंदाज में कहा कि हमने लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को आईपीएल में मोटी रकम कमाते देखा है, लेकिन प्रदर्शन के मामले में मुजरबानी आज उनसे बेहतर नजर आ रहे हैं।

उन्होंने स्टार्क के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्टार्क अक्सर महंगे साबित होते हैं, जबकि मुजरबानी के पास सटीकता और उछाल दोनों है। कैफ के अनुसार, मुजरबानी भविष्य में आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए एक हॉट प्रॉपर्टी साबित होंगे और उन पर बड़ी बोलियां लगना तय है।

क्वालिफिकेशन कैलकुलेशन: सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत को चाहिए इतनी जीत, नहीं तो हो जाएगी बाहर

Tagged:

zimbabwe cricket team Mohammed kaif Blessing Muzarabani
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com