भविष्यवाणी गलत होने पर आया मोहम्मद आमिर का रिएक्शन, बोले 'मैंने तो एकदम सही....'
Published - 03 Mar 2026, 01:32 PM | Updated - 04 Mar 2026, 01:00 PM
Table of Contents
Mohammad Amir: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 विश्व कप 2026 के दौरान भारतीय टीम पर अपनी प्रतिक्रियाओं को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले से पहले पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने बयान दिया था कि भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी।
लेकिन टीम इंडिया ने न सिर्फ संजू सैमसन की 97 रन की जबरदस्त पारी के दम पर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई, बल्कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की भविष्यवाणी को भी गलत साबित किया। अब इसी बीच मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) का एक और रिएक्शन आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'मैं तो एकदम सही....।'
मैंने एक दम सही कहा था- Mohammad Amir
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने पाकिस्तानी शो पर भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा और सुपर-8 के अंतिम मैच में उन्हें वेस्टइंडीज हरा देगी। हालांकि, मैच को भारत ने पांच विकेट से अपने नाम कर लिया था। इसपर आमिर ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने कहा कि
‘’वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका एनालिसिस बिल्कुल ठीक था। लेकिन संजू सैमसन (नाबाद 97) ने अच्छी पारी खेली। बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज फॉर्म में नहीं है, जबकि भारत की बल्लेबाजी हर मैच में संघर्ष कर रही है। भारत फाइनल नहीं खेलेगा।’’
बता दें कि, मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) का मानना है कि भारत टूर्नामेंट में कम्पलीट नहीं कर रहा है। उनकी बल्लेबाजी हर मैच में ताश के पत्तों की तरह ढह जा रही है है। यही कारण है कि सेमीफाइनल में भारत इंग्लैंड के हाथों हारकर बाहर हो जाएगा।
🚨 MOHAMMAD AMIR SAID THAT INDIA WILL NOT PLAY THE FINAL 🚨
— Bemba Tavuma 🐐 (@gaandfaadtits) March 3, 2026
Tabish 🗣️- Amir bhai, your prediction went wrong, India has reached the semifinal. What will you say now?
Amir 🗣️- My semifinal analysis was correct, but Sanju Samson played really good cricket.
- Still, I feel India… pic.twitter.com/RBEyv2DLmI
भारत के खिलाफ आमिर उगल रहे हैं जहर
यह कोई पहला मामला नहीं है जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी पाकिस्तानी टीवी चैनल पर बैठकर भारत के लिए जहर उगल रहे हैं। इससे पहले भी वह इस तरह की हरकते करते रहते हैं। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के दौरान मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर को नोट आउट कहा था। आमिर ने पाकिस्तानी चैनल पर कहा था कि
‘’मुझे लगता है कि हेटमायर आउट नहीं थे। वह एक कंट्रोवर्शियल फैसला था। अगर वह टिक जाते तो वेस्टइंडीज 220-230 रन बनाता और विंडीज मैच जीत जाता।’’
हालांकि, पाकिस्तान जब सेमीफाइनल खेले बिना पाकिस्तान लौटी थी, तब आमिर ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी थी। जबकि हर पूर्व खिलाड़ियों को सबसे पहले अपनी टीमों की आलोचना करनी चाहिए, न कि जो टीमें टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं उनकी।
5 मार्च को होगी इंग्लैंड से भिड़ंत
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से होगा। ये मैच मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े में खेला जाएगा, जहां पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी धमाकेदार है। इससे पहले पिछले संस्करण में भी भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने बाजी मारी थी तो साल 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था।
ऐसे में भारत इस बार इंग्लैंड को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पुख्ता करना चाहेगा और मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) को अपने प्रदर्शन से जरूर जवाब देना चाहेगा। अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचती है तो फिर आमिर एक बार फिर अपने बयान को बदल लेंगे और कहेंगे कि फाइनल में भारत की पक्का हार होगी। लेकिन उन्हें अपनी टीम की हालत नजर नहीं आ रही है, जो कि बैक टू बैक दूसरी बार सेमीफाइनल खेले बिना टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर