मोहम्मद आमिर ने दोनों सेमीफाइनल की कर डाली भविष्यवाणी, इन 2 टीमों को बताया फाइनलिस्ट

Published - 04 Mar 2026, 04:11 PM | Updated - 04 Mar 2026, 04:15 PM

Mohammad Amir

पाकिस्तानी टीवी शो 'हारना मना है' में चर्चा के दौरान मोहम्मद अमीर (Mohammad Amir) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों पर अपना विश्लेषण पेश किया। आमिर ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार फाइनल की जंग इन दोनों धाकड़ टीम के बीच देखने को मिलेगी।

आमिर के अनुसार, इन दोनों टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी इस समय टूर्नामेंट में सबसे घातक है। उन्होंने सेमीफाइनल के समीकरणों को देखते हुए इन दोनों टीमों को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है और भविष्यवाणी की है कि यही दो टीमें खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करेंगी।

टीम इंडिया को लेकर Mohammad Amir की राय

मोहम्मद अमीर (Mohammad Amir) ने भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बावजूद उन्हें फाइनल की रेस से बाहर बताया है। आमिर का तर्क है कि भारतीय टीम जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी अन्य गेंदबाज पर निर्भर नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि भारत की गेंदबाजी और फील्डिंग में काफी कमियां हैं। बुमराह के अलावा बाकी गेंदबाज रन लुटा रहे हैं। भले ही संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 97 रनों की पारी खेलकर टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया हो,

लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत की ये कमजोरियां उजागर हो जाएंगी।" आमिर का मानना है कि इंग्लैंड की मजबूत टीम भारत को मात देकर फाइनल में जगह बना लेगी।

T20 World Cup Semifinal Live Streaming: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल कब-कहां, देखें लाइव? मैच टाइमिंग भी जानें

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड को बताया सबसे मजबूत

अपनी भविष्यवाणी को पुख्ता करते हुए मोहम्मद अमीर (Mohammad Amir) ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की तारीफों के पुल बांधे। आमिर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार बेहद संतुलित नजर आ रही है और उनके पास हर परिस्थिति के लिए विकल्प मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड की आक्रामक शैली उन्हें टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक टीम बनाती है।

आमिर (Mohammad Amir) ने यह भी दोहराया कि ग्रुप चरणों में भारत की खराब फील्डिंग और बल्लेबाजी में बार-बार होने वाला कोलैप्स उन्हें बड़े मैचों में भारी पड़ेगा। यही कारण है कि वे भारत को फाइनल में नहीं देख रहे हैं।

रिंकू सिंह के बाद 63 शतक लगाने वाले दिग्गज क्रिकेटर के पिता का भी हुआ निधन, पूरे क्रिकेट जगत में पसरा मातम

भविष्यवाणियों को लेकर ट्रोल हुए Mohammad Amir

यह पहली बार नहीं है जब मोहम्मद अमीर (Mohammad Amir) ने भारत के खिलाफ ऐसी भविष्यवाणी की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि भारत सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाएगा, लेकिन भारत ने शानदार जीत दर्ज कर उन्हें गलत साबित कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

आमिर ने अभिषेक शर्मा को भी 'स्लॉगर' कहा था, जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था। अब उनकी नई भविष्यवाणी ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है। फैंस का मानना है कि आमिर जानबूझकर भारतीय टीम का मनोबल गिराने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया मैदान पर ही इसका जवाब देगी।

मोहम्मद आमिर की ये भविष्यवाणियां कितनी सच साबित होती हैं, यह तो सेमीफाइनल के नतीजों के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिलहाल उनके बयानों ने सोशल मीडिया का पारा जरूर चढ़ा दिया है।

Tagged:

india vs england mohammad amir T20 World Cup 2026 South Africa vs New Zealand
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

5 मार्च
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com