आखिरकार मोहम्मद आमिर के मुंह से निकली सच्चाई, बोले 'हम अब सिर्फ एसोसिएट टीम बनकर रह गए....'

Published - 13 Mar 2026, 09:12 AM | Updated - 13 Mar 2026, 09:16 AM

Mohammad Amir

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए पिछले कुछ साल काफी उछाल भड़ा रहा है। बड़े टूर्नामेंटों में खराब प्रदर्शन और अब द्विपक्षीय सीरीज में बांग्लादेश जैसी टीमों से मिली करारी शिकस्त ने पीसीबी और खिलाड़ियों की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मिली शर्मनाक हार के बाद पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) का गुस्सा फूट पड़ा है। आमिर ने पाकिस्तान क्रिकेट की वर्तमान स्थिति पर एक कड़ा प्रहार करते हुए इसे टीम के इतिहास का सबसे खराब दौर करार दिया है।

पाकिस्तान टीम को Mohammad Amir की चेतावनी

Amir

बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में न तो पाकिस्तान की बल्लेबाजी चली और न ही गेंदबाजी में वह पुराना धार देखने को मिली।

इस प्रदर्शन को देखते हुए मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने जल्द ही अपने खेल के स्तर में सुधार नहीं किया, तो वह दिन दूर नहीं जब यह टीम केवल एक एसोसिएट नेशन के स्तर पर आकर खड़ी हो जाएगी।

आमिर ने अपने आधिकारिक बयान और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट किया कि "पाकिस्तान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक खोता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अब बांग्लादेश जैसी टीमों से भी बुरी तरह हारने लगे हैं।"

"जिस तरह का क्रिकेट हम खेल रहे हैं, उससे मुझे डर है कि हम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अप्रासंगिक हो जाएंगे और केवल छोटे देशों यानी एसोसिएट टीमों के बराबर ही रह जाएंगे। आमिर की यह टिप्पणी टीम के मनोबल पर एक बड़ा प्रहार है।"

‘द हंड्रेड’ में छाई Smriti Mandhana, सुपर जायंट्स ने भारी रकम खर्च कर बनाया अपनी टीम का हिस्सा

सिलेक्शन कमेटी पर उठाए सवाल

मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) ने इस हार का ठीकरा केवल खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन प्रक्रिया पर भी फोड़ा। उन्होंने कहा कि टीम में अनुभव की भारी कमी है और चयनकर्ता युवाओं को बिना तैयारी के अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतार रहे हैं।

आमिर (Mohammad Amir) ने इस बात पर जोर दिया कि केवल सीनियर खिलाड़ियों को बाहर कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन देने के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी अनिवार्य है।

उन्होंने चयनकर्ताओं से सवाल पूछा कि बाबर आजम जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को वनडे टीम से बाहर रखने का क्या तर्क है? आमिर के अनुसार, नाहिद राणा जैसे तेज गेंदबाजों का सामना करने में पाकिस्तानी बल्लेबाज पूरी तरह विफल रहे क्योंकि उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आवश्यक अनुभव नहीं था। आमिर ने कहा कि यदि आप बिना किसी विजन के टीम बनाएंगे, तो परिणाम इसी तरह शर्मनाक होंगे।

कोच गंभीर ने सालों बाद किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों हार्दिक की जगह सूर्या को बनाया था कप्तान

क्या पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव का समय आ गया है?

मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) के विस्फोटक बयान के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। आमिर ने साफ़ तौर पर कहा कि कप्तान शाहीन शाह अफरीदी को आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करना होगा और मैनेजमेंट को अपनी राजनीति को छोड़कर क्रिकेट के हित में फैसले लेने होंगे।

2026 के आगामी आईसीसी टूर्नामेंटों से पहले पाकिस्तान का यह प्रदर्शन चिंताजनक है। आमिर ने प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों से भी अपील की कि वे केवल आलोचना न करें, बल्कि जवाबदेही तय करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीम इंडिया जैसे बड़े देशों के साथ मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान को अपनी बुनियादी संरचना में सुधार करना होगा।

फिलहाल, आमिर (Mohammad Amir) की ये बातें सच होती दिख रही हैं क्योंकि पाकिस्तान आईसीसी रैंकिंग में लगातार नीचे गिर रहा है। यदि बोर्ड ने आमिर की इन कड़वी सच्चाइयों पर गौर नहीं किया, तो पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य वास्तव में और खराब हो सकता है।

Tagged:

Pakistan Cricket Team Shaheen Shah Afridi mohammad amir ban vs pak
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com