मोहम्मद आमिर ने की शाहीन अफरीदी को हटाने की मांग, बताया कौन होना चाहिए पाकिस्तान का नया ODI कप्तान

Published - 17 Mar 2026, 01:03 PM | Updated - 17 Mar 2026, 01:16 PM

Mohammad Amir

Mohammad Amir: सलमान अली आगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन मिलाजुला रहा है. लेकिन उन्होंने रन बनाने के साथ टीम की कप्तानी भी संभाली. लेकिन विश्व कप में पाकिस्तान के खराब परफॉर्मेंस और बाहर होने के बाद सलमान की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं.

इसके बावजूद पाक के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir ) का मानना है कि पीसीबी को अब टी20 क्रिकेट के साथ सलमान आगा (Salman Ali Agha) को ODI और टेस्ट कप्तान भी नियुक्त कर देना चाहिए.

सलमान को होना चाहिए टेस्ट-वनडे कप्तान: Mohammad Amir

Mohammad Amir

दरअसल, पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir ) ने पाक टीम को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि अब PCB को कप्तान बदल देना चाहिए. नहीं तो पाकिस्तान की टीम 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में पछताएगी. एक इंटरव्यू में मोहम्मद आमिर ने कहा, "अब PCB के लिए सही समय है कि वह सलमान आगा को ODI और टेस्ट कप्तान नियुक्त करे।

Mohammad Amir ने आगे कहा, वरना 2027 के वर्ल्ड कप में हमें इस बात का पछतावा होगा कि हमने उन्हें कप्तान नहीं बनाया। हाल के दिनों में कोई भी दूसरा पाकिस्तानी खिलाड़ी उनके जितना लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाला नहीं रहा है। यहाँ तक कि बाबर आज़म भी नहीं।"

मोहम्मद आमिर के अनुसार, पिछले सालों में सलमान आगा का प्रदर्शन शानदार रहा है. उनके अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी कंसिसटेंट नहीं रहा है. उन्होंने बाबर आजम की भी तुलना की.

बाबर से अच्छे खिलाड़ी Salman Ali Agha

आमिर (Mohammad Amir ) ने आगे कहा कि, Salman Ali Agha की तुलना में बाबर भी कंसिसटेंट नहीं रहे हैं. विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली है. बेशक से पाक टीम को यह श्रृंखला गंवानी पड़ी है. लेकिव सलमान अली आगा का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. उन्होंने 3 मैच में 58.33 की औसत और 104.17 की स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए थे. इस दौरान उनके बल्ले से ने एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला.

Tagged:

Pakistan Cricket Team mohammad amir Salman Ali Agha
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

ग्रुप-8 के मुकाबले से
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com