मोहम्मद आमिर ने फिर कर डाली भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए भविष्यवाणी, इस बार बोले 'टीम इंडिया ये मैच...
Published - 03 Mar 2026, 01:50 PM | Updated - 04 Mar 2026, 01:00 PM
Table of Contents
India vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाजी अपने बयानों की वजह से छाए हुए हैं. पहले उन्होंने अभिषेक शर्मा को लप्पेबाज बल्लेबाज कहा था. फिर मोहम्मद आमिर ने दावा किया था भारत वेस्टइंडीज से हार जाएगा. सुपर-8 के बाद सेमीफाइनल में पहुंच नहीं पाएगा. अब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत को लेकर एक नई भविष्यवाणी की है. उनका मामना है कि टीम इंडिया इंग्लैंड (India vs England) से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
India vs England: मोहम्मद आमिर का दावा सेमीफाइनल में हारेगा भारत

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक टीवी शो के दौरान दावा किया है कि इस बार भारत 2026 वर्ल्ड कप फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा, और इंग्लैंड (India vs England) से बुरी तरह हार जाएगा.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि मोहम्मद आमिर ने भारत पर विवादित बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि सुपर-8 तक भी भारतीय टीम नहीं पहुंच पाएगाी. अब फिर से वह अपने स्टेटमेंट की वजह से चर्चाओं का विषय बन गए हैं.
भारतीय टीम दबाव में है: मोहम्मद आमिर
India vs England सेमीफाइनल की भविष्यवाणी से पहले मोहम्मद आमिर ने टीम इंडिया की काफी बुराई की थी. उन्होंने कहा था इस टूर्नामेंट में भारत अधूरा क्रिकेट खेल रहा है. बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज अपनी लय में नहीं है. इसके अलावा उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के लिए भी कहा कि, कोई भी रन बनाने में कामयाब नहीं है, और सभी दवाब में खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, भारतीय क्रिकेट प्रेमी उन के बयानों पर आगबबूला नहीं हो रहे हैं. बल्कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का जोकर कह रहे हैं.
वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट: क्या बनेगा 200+ स्कोर या गेंदबाज मचाएंगे कहर, PITCH की अपडेट आई सामने
टी20 विश्व कप में तीसरी बार आमने-सामने दोनों देश
फाइनल के टिकट के लिए भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच बराबर का मुकाबला देखने को मिलेगा. बता दें कि यह तीसरी बार है कि जब भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होंगे.
पुराना इतिहास उठा कर देंखे तो 2022 में टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था. वहीं, 2024 सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारतीय टीम ने शिक्सत दी थी. अब एक बार फिर से दोनों टीमें 2026 विश्व कप में आमने-सामने होगी. लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा इस बार कौन-किसे हरा रहा है.
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर