पाकिस्तानी खिलाड़ियों के 'द हंड्रेड' में ना खेलने पर मोईन अली ने दी प्रतिक्रिया, IPL ओनर्स को ये कहकर लताड़ा
Published - 24 Feb 2026, 04:16 PM | Updated - 24 Feb 2026, 04:31 PM
Table of Contents
Moeen Ali: पाकिस्तानी मूल के पूर्व इंग्लिश प्लेयर मोईन अली ने हाल ही में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ‘’द हंड्रेड’ लीग’ में नहीं खेलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मोईन का कहना है कि अगर खिलाड़ियों को लगता है कि भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बहिष्कार कर रही हैं तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
मोईन (Moeen Ali) ने ये भी कहा कि ब्रिटेन में भेदभावपूर्ण व्यवहार की कोई जगह नहीं है और आयोजकों से आग्राह करना चाहूंगा कि वे सुनिश्चित करें कि नीलामी में ऐसा कुछ नहीं हो।
ये शर्मनाक है-Moeen Ali
इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ चुके मोईन अली (Moeen Ali) इन रिपोर्ट्स से बेहद नाराज थे और उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये काफी शर्मनाक होगा। टेलीग्राफ स्पोर्ट से बात करते हुए मोईन ने कहा कि,
"मुझे यकीन नहीं है कि यूके में ऐसा हो सकता है, और मुझे उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। हमें बस इंतजार करना होगा और देखना होगा कि ऐसा होता है या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि यह बहुत शर्मनाक होगा, और मुझे यकीन है कि ईसीबी (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) इस पर नजर रखेगा।"
बता दें कि, मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के चलते द हंड्रेड में शामिल चार टीमें, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को नहीं चुनेंगी।
खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर (Moeen Ali) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं चुनने पर ये भी कहा कि
''इस तरह की घटना को स्वीकार नहीं करेंगे और भविष्यवाणी की कि वे टीम मालिकों पर इस तरह के फैसले से पीछे हटने के लिए दबाव डालेंगे। खिलाड़ियों का एक समूह होगा जो इस मुद्दे पर आवाज उठाएगा। इस बारे में कुछ न कुछ कार्रवाई की जाएगी। मेरा मानना है कि खिलाड़ियों को आवाज उठानी चाहिए। इन मामलों को लेकर किसी को भी कोई चिंता हो, चाहे उनका पाकिस्तानी मूल हो या न हो, उन्हें आवाज उठानी चाहिए।"
DY पाटिल स्टेडियम में अर्जुन तेंदुलकर ने ढाया कहर, जायसवाल का 10 मीटर दूर छटकाया स्टंप, VIDEO वायरल
इंडिया में बैन हैं पाकिस्तानी प्लेयर्स
विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं है। लेकिन यह नियम पहले सीजन के बाद बनाया गया था, जब भारत के मुंबई में स्थित ताज होटल में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया था।
इसके बाद भारत सरकार ने उस वक्त कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया था और अब इन दोनों देशों के लिए कोई द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं खेली जाती है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान के मैच अब केवल आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एसीसी इवेंट्स तक सिमट कर रह गए हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर