मोईन अली-आदिल राशिद ने चुनी ऑल टाइम इलेवन, भारत के 1-2 नहीं 5 खिलाड़ियों को दी जगह

Published - 28 Feb 2026, 03:18 PM | Updated - 28 Feb 2026, 03:26 PM

Moeen Ali

Moeen Ali: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली और मौजूदा इंग्लिश टीम के सदस्य लेग स्पिनर आदिल राशिद ने मिलकर विश्व की ऑल टाइम इलेवन का चयन किया है। खास बात ये है कि उनके द्वारा चुनी गई बेस्ट इलेवन में भारत के एक या दो नही बल्कि पूरे पांच खिलाड़ी शामिल हैं।

जबकि, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका के प्लेयर्स को भी उन्होंने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। जबकि चौंकाने वाली बात ये है कि उनके द्वारा चुनी गई इलेवन में पाकिस्तान या बांग्लादेश के किसी भी प्लेयर को स्थान नहीं दिया गया है। जबकि मोईन (Moeen Ali) और आदिल खुद पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी हैं, जो कि इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

शीर्ष तीन में रोहित-विराट का दबदबा

पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) और मौजूदा इंग्लिश टीम के प्लेयर आदिल राशिद ने बतौर सलामी बल्लेबाज इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर का चयन किया है और उनके जोड़ीदार के रूप में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को चुना है। वहीं, नंबर तीन पर इन दोनों दिग्गजों ने विराट कोहली को रखा है।

बता दें कि, विराट कोहली ने भारत के लिए नंबर-3 स्थान पर रनों का अंबार लगाया है और यही कारण है कि उन्हें विश्व का बेस्ट नंबर तीन बल्लेबाज माना जाता है। जबकि रोहित शर्मा भी बतौर सलामी बल्लेबाज वनडे में तीन दोहरा शतक ठोक चुके हैं, जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

चार से सात तक दो भारतीय शामिल

मोईन अली (Moeen Ali) और आदिल राशिद ने बियर्ड बिफोर विकेट पॉडकास्ट पर वार्ता के दौरान इस प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया था। उन्होंने चौथे स्थान पर भारत के पूर्व खब्बू बल्लेबाज युवराज सिंह को रखा है, जिन्होंने भारत के लिए इस नंबर पर ढेर सारे रन बनाए हैं।

पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और छठे स्थान पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को रखा है, जो कि एक विश्व स्तरीय ऑलराउंडर हैं। वहीं, सातवें नंबर पर इन दोनों ने भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जगह दी है। बता दें कि, मोईन (Moeen Ali) और राशिद ने धोनी को अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है।

IPL से पहले पुलिस के पचड़े में पड़े एमएस धोनी, इस वजह से माही के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

8 से 11 में एक भारतीय को जगह

इंग्लैंड के इन दोनों दिग्गजों ने पॉडकास्ट में आगे अपनी प्लेइंग इलेवन को चुनते हुए वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को चुना है। नौवें नंबर पर प्रमुख स्पिनर के तौर पर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील नरेन को चुना है। अंत में मोईन (Moeen Ali) और राशिद ने टीम को अंतिम रूप देने के लिए विश्व के दो यॉर्कर किंग्स को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।

इसमें पहला नाम श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा है तो 11वें नंबर पर जसप्रीत बुमराह को भी शामिल किया गया है। बता दें कि, इन दोनों ही दिग्गजों को यॉर्कर किंग के नाम से जाना जाता है, जो कि किसी भी स्थिति में स्टीक यॉर्कर और गति में मिश्रण करने के लिए जाने जाते हैं।

Moeen Ali- आदिल राशिद के द्वारा चुनी गई बेस्ट प्लेइंग इलेवन

जोस बटलर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, युवराज सिंह, डेविड मिलर बेन स्टोक्स, एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह।

अगर भारत ने वेस्टइंडीज को हराया, तो जानें 4 या 5 किस डेट को खेलेगी अपना सेमीफाइनल मुकाबला

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

161 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com