Latest News
View All
HK vs KUW Match Prediction in Hindi, 3rd T20I: कौन करेगा सीरीज पर कब्जा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
भारत vs वेस्टइंडीज T20 हेड-टू-हेड: क्रिकेट की रोमांचक प्रतिद्वंद्विता के आंकड़े, देखें किसने जीते ज्यादा मैच
कौन है दुनिया का ऑल टाइम सबसे खतरनाक गेंदबाज? Faf du Plessis ने किया नाम का ऐलान
सादगी या कंजूसी? मानव उपकार की गाड़ी से पिता की अंतिम विदाई, करोड़पति रिंकू सिंह पर उठे सवाल
कौन थे Rinku Singh के पिता? जीवन परिचय, पेशा और बीमारी की पूरी कहानी
SL vs PAK Match Prediction in Hindi, Match 50: जानें कितना बनेगा स्कोर और किस टीम की होगी जीत?
भारत-वेस्टइंडीज मैच बारिश के कारण हुआ रद्द, तो इस टीम को माना जायेगा विजेता, फिर ये टीम करेगी सेमीफाइनल में क्वालीफाई
सूर्या (कप्तान), संजू, सिराज, सुंदर... वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान
मिताली राज ने पाकिस्तान के साथ की अपनी करियर की नई शुरुआत, अब इस नई भूमिका में आईं नजर
Published - 30 Oct 2022, 05:26 PM
महिला भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने इस साल जून में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर कर संन्यास लेने की घोषणा की। वहीं अब क्रिकेट का साथ छोड़ने के बाद मिताली अपने करियर की नई पारी की शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने 30 अक्टूबर को खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (PAK vs NED) मुकाबले के जरिए कमेंट्री में डेब्यू किया।
Mithali Raj ने पाकिस्तान के खिलाफ की अपने करियर की नई पारी की शुरुआत
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) ने 8 जून को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान किया था। संन्यास लेने के लगभग चार महीने बाद वह एक नए रोल में नजर आई। दरअसल, उन्होंने पर्थ में खेले जा रहे पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड मुकाबले के जरिए कमेंट्री की दुनिया में अपना पहला कदम रखा।
वह टी20 वर्ल्ड कप 2022 के 29वें मुकाबले में आकाश चोपड़ा और गौतम गंभीर के साथ कमेंट्री पैनल में नजर आई। मिताली ने अपनी इस नई भूमिका की जानकारी अपनी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि कमेंट्री बॉक्स में आने का इंतजार नहीं कर सकती।
ऐसा रहा है Mithali Raj का करियर
मिताली राज का क्रिकेट करियर लाजवाब रहा है। उन्होंने भारतीय महिला टीम के लिए कई सारे कारनामे किए हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में काफी शानदार प्रदर्शन किया। मिताली ने अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट क्रिकेट की 19 पारियां खेली, जिसमें उन्होंने 699 रन बनाए, जिसमें उन्होंने एक शतक भी जड़ा है। वहीं 232 वनडे मैच में उनके बल्ले से कुछ 7805 रन निकले, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय की 84 पारियों में उनके नाम 2364 रन दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2005 से लेकर 2017 तक टीम इंडिया की कमान कप्तान के रूप में संभाली है।
Tagged:
indian cricket team team india mithali raj IND VS SAऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर