6,6,4,4,4,4,4,4.... मिचेल स्टार्क की पत्नी का कोहराम, खेली 158 रन की तूफानी पारी, भारत के खिलाफ उड़ाए 27 चौके 2 छक्के

Published - 01 Mar 2026, 02:43 PM | Updated - 02 Mar 2026, 01:02 PM

Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की पत्नी ने बल्ले से कोहराम मचाते हुए 158 रन की शानदार पारी खेल डाली। भारत के खिलाफ बल्लेबाजी के लिए स्टार्क की वाइफ ने एलिसा हीली ने अपनी शानदार पारी में 27 चौके मारे तो उनके बल्ले से दो गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

हीली (Alyssa Healy) ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला शुरू होने से पहले ही रिटायरमेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी थी। बता दें कि, जब हीली आखिरी बार वनडे मैच खेलने के लिए मैदान पर उतर रही थीं तो उस समय भारतीय खिलाड़ियों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनके करियर के आखिरी मैच को और भी खास बना दिया।

मुश्किल वक्त में टीम को संभाला

कंगारू टीम की पारी की शुरुआत करने उतरी एलिसा हीली (Alyssa Healy) से फैंस को एक बड़ी पारी की उम्मीद थी और उन्होंने अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने महज 32 के स्कोर पर फीबी लिचफील्ड का बड़ा विकेट गंवा दिया था। उन्होंने 20 गेंदों पर केवल 14 रन बनाए थे।

यहां से एलिसा हीली ने जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर पारी को न सिर्फ संभाला, बल्कि तेजी से रन भी बटोरे। दोनों छोर से भारतीय गेंदबाजों को हीली (Alyssa Healy) और वॉल ने रिमांड पर ले लिया था।

हालांकि, वॉल जहां खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचा रही थीं तो हीली अच्छी गेंदों पर भी चौका या छक्का हासिल कर रही थी और देखते ही देखते उन्होंने केवल 79 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जबकि 98 गेंदों पर उनके बल्ले से 158 रन की शानदार पारी देखने को मिली।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचा 400 पार

Alyssa Healy 1

एलिसा हीली (Alyssa Healy) के बल्ले से निकली 158 रन की शानदार पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ 50 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 409 रन बनाए थे। इस मैच में हीली के अलावा जॉर्जिया वॉल ने 62 और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने केवल 84 गेंदों पर नाबाद 106 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली।

मूनी की पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल थे। अंत में निकोला कैरी ने मात्र 14 गेंदों पर 34 रन जड़कर टीम को 400 के पार पहुंचाया। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैच की वनडे सीरीज पर पहले की कब्जा कर लिया है। पहले और दूसरे मैच में कंगारुओं ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी। जबकि ये मैच भी ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाता नजर आ रहा है।

T20 वर्ल्ड कप हार के बाद खत्म हुआ पाकिस्तान के इन 2 खिलाड़ियों का करियर, अब कभी नहीं मिलेगा इस फॉर्मेट में मौका

ऐसा रहा है Alyssa Healy का वनडे करियर?

एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2010 में अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस मैच से पहले उन्होंने 115 मैचों में खेली 113 पारियों में 3619 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 35 और स्ट्राइक रेट 99 का रहा। बता दें कि, एलिसा हीली के बल्ले से कंगारुओं के लिए 7 शतक और 19 अर्धशतक भी निकले हैं।

जबकि महिला वनडे क्रिकेट में 2500 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में एलिसा हीली (Alyssa Healy) का स्ट्राइकरेट सबसे बेहतरीन है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एलिसा हीली का कद कंगारू टीम में कितना बड़ा था और उनके संन्यास से टीम को कितनी मुश्किलों का सामना भविष्य में करना पड़ सकता है।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को वेस्टइंडीज को है हराना, जानें कितने रनों के अंतर से चाहिए भारत को जीत

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

अप्रैल 2016 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com