मिचेल सेंटनर vs वरुण चक्रवर्ती: बतौर स्पिनर दोनों के T20I आंकड़ों की तुलना? जानें कौन निकल रहा बेस्ट बॉलर
Published - 07 Mar 2026, 09:17 AM | Updated - 07 Mar 2026, 09:51 AM
Table of Contents
Mitchell Santner vs Varun Chakravarty: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने जा रहा है। इस महामुकाबले में एक तरफ टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती होंगे, तो दूसरी तरफ कीवी कप्तान और अनुभवी स्पिनर मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner)। दोनों ही गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपनी-अपनी टीमों को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। आइए देखते हैं टी20 अंतरराष्ट्रीय आंकड़ों और मौजूदा फॉर्म के आधार पर इन दोनों में से बेस्ट स्पिनर कौन है।
Mitchell Santner और वरुण चक्रवर्ती का करियर

आंकड़ों की नजरीया से देखें तो मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) एक बेहद अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 130 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 137 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।
सेंटनर की सबसे बड़ी ताकत उनकी किफायती गेंदबाजी जिसमें लगभग 7.23 का इकनॉमी रेट शामिल है। इनकी मजबूत कड़ीयों में से एक सटीक लाइन-लेंथ है। वहीं दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती का करियर थोड़ा छोटा लेकिन बेहद प्रभावशाली रहा है।
वरुण ने अब तक करीब 44 टी20 मैच खेले हैं और 72 विकेट चटकाए हैं। वरुण का स्ट्राइक रेट (13.13) सेंटनर की तुलना में काफी बेहतर है, जो यह दर्शाता है कि वह हर 13वीं गेंद पर विकेट लेने की क्षमता रखते हैं।
फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया का किया गया चयन, MI के 4 CSK के 2 RCB के 0 खिलाड़ी को मौका
दोनों खिलाड़ीयों का वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों गेंदबाजों की राह अलग-अलग रही है। वरुण चक्रवर्ती ने ग्रुप स्टेज और शुरुआती मैचों में अपनी फिरकी के जाल में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसे दिग्गजों को फंसाया, हालांकि सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वह थोड़े महंगे साबित हुए।
दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) ने कप्तान के तौर पर न केवल टीम का नेतृत्व किया, बल्कि बीच के ओवरों में रनों की गति पर लगाम लगाने में माहिर रहे हैं। सेंटनर की ड्रिफ्ट और टर्न भारत की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है, जबकि वरुण की गति में बदलाव कीवी टीम को परेशान कर सकता है।
सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत पर लगाए चीटिंग के आरोप, बोले 'ऐसा नहीं करना चाहिए था...'
इन दोनों खिलाड़ीयों में कौन है बेहतर ?
यदि हम साफ तौर पर विकेट लेने की क्षमता की बात करें, तो वरुण चक्रवर्ती आगे नजर आते हैं। उनका औसत लगभग 16.31 है जबकि सेंटनर 23.95 से काफी कम है।
हालांकि, मैच की स्थिति को समझने और दबाव में गेंदबाजी करने के मामले में मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) का अनुभव उन्हें एक कदम आगे रखता है। सेंटनर निचले क्रम में बल्लेबाजी से भी योगदान देते हैं, जो उन्हें एक बेहतर ऑलराउंडर बनाता है।
लेकिन बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर, वरुण की 'मिस्ट्री' उन्हें टी20 क्रिकेट का अधिक खतरनाक गेंदबाज बनाती है, खासकर तब जब बल्लेबाज उन्हें पहली बार खेल रहा हो। अहमदाबाद के फाइनल में यह देखना दिलचस्प होगा कि सेंटनर की चतुराई भारी पड़ती है या वरुण का चक्रव्यूह।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर