मिचेल सेंटनर vs हार्दिक पांड्या: दोनों में से कौन दुनिया का नंबर-1 टी20I ऑलराउंडर, आंकड़ों से जानें किसके STATS बेहतर

Published - 07 Mar 2026, 04:54 PM | Updated - 07 Mar 2026, 06:07 PM

Hardik Pandya
Hardik Pandya: रविवार 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच में वैसे तो दोनों टीम के ही मिलाकर कुल 22 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, लेकिन जो 2 खिलाड़ी इस मुकाबले में सबसे अहम होंगे, वो भारत से हार्दिक पांड्या और न्यूजीलैंड से मिचेल सेंटनर होंगे.




दोनों ही खिलाड़ियों के महत्वपूर्ण होने का बड़ा कारण ये हैं कि दोनों ही तीनों विभाग में अपना योगदान देते हैं और गेंद-बल्ले-फील्डिंग तीनों से ही मैच पलटने की क्षमता रखते हैं. वर्तमान समय में इन दोनों ही खिलाड़ियों को दुनिया के महान ऑलराउंडर की लिस्ट में शामिल किया जाता और आज हम इन्हीं दोनों की तुलना करते हुए आंकड़ों के जरिये देखेंगे की दोनों में से कौन दुनिया का नंबर-1 ऑलराउंडर है और किसके आंकड़ें ज्यादा बेहतर नजर आते हैं.

मिचेल सेंटनर के आंकड़ें लाजवाब

मिचेल सेंटनर इस वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर रहे हैं और बल्ले-गेंद दोनों से ही टीम के लिए अहम साबित हो रहे हैं. अगर हम मिचेल सेंटनर के टी20I आंकड़ों की बाते करें, तो वह कीवी टीम के लिए कुल 134 मैच खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 24.13 की गेंदबाजी औसत व 7.21 की बेहतरीन इकॉनमी रेट से कुल 137 विकेट हासिल किये हैं.

बल्ले से भी वह न्यूजीलैंड के लिए सालों से उपयोगी रहे हैं, मिचेल सेंटनर 20.19 की ठीक-ठाक औसत के साथ अपने देश के लिए 1030 रन बनाए हुए हैं. इस दौरान इनका स्ट्राइक रेट 132.05 का रहा हैं. न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी 2 अर्धशतक अपनी टीम के लिए लगा चूका हैं, वहीं 40 छक्के 83 चौके वह अब तक अपने बल्ले से लगा चुके हैं. फील्डिंग के दम पर भी सेंटनर 48 कैच अपने करियर में पकड़ चुके हैं.

Hardik Pandya के STATS भी काबिले-तारीफ

अब बात अगर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की करें, तो उनके रिकॉर्ड्स भी काबिले-तारीफ हैं. वह टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 137 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमे उन्होंने 28.37 की औसत से 2270 रन बनाए हुए है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट बेहद शानदार 145.98 का रहा है. 9 अर्धशतक वह भारत के लिए टी20 क्रिकेट में लगा चुके है साथ ही उनके बल्ले से 167 चौके और 125 छक्के टी20 क्रिकेट में लग चुके है.

गेंदबाजी में भी यह खिलाड़ी कमाल का रहा है, इन्होंने अपनी गेंदबाजी से 27.05 की औसत के साथ कुल 113 विकेट हासिल किये है. इस दौरान इनका इकॉनमी रेट 8.33 का रहा है. साथ ही फील्डिंग के दौरान यह ऑलराउंडर 64 कैच अब तक भारत के लिए पकड़ चुका है.

कुलदीप यादव vs वरुण चक्रवर्ती: किस स्पिनर के टी20I आंकडें बेहतर? कौन करता फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व

Mitchell Santner vs Hardik Pandya की तुलना का निष्कर्ष

Mitchell Santner vs Hardik Pandya

Mitchell Santner vs Hardik Pandya दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़ें देखने के बाद ये बात, तो माननी ही होगी कि दोनों ही कमाल के ऑलराउंडर हैं और अपने देश के लिए 3D खिलाड़ी का काम कर जीत में योगदान दे रहे हैं.

अगर दोनों में से किसी एक को बेस्ट मानने की बात है, तो जहां बल्लेबाजी में हार्दिक पांड्या 28.37 की औसत और 145.98 के स्ट्राइक रेट के साथ किवी ऑलराउंडर के 20.19 के बल्लेबाजी औसत व 132.05 के स्ट्राइक रेट पर भारी पड़ते हुए दिख रहे हैं.

वहीं मिचेल सेंटनर भी गेंदबाजी में भारतीय ऑलराउंडर से काफी आगे नजर आ रहे हैं, क्योंकि उनका बॉलिंग औसत 24.13 का हैं, वहीं हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का 27.05 का है. 7.21 के इकॉनमी रेट के साथ सेंटनर कंजूसी से गेंदबाजी करने के मामले में भी हार्दिक से अव्वल ही साबित हो रहे हैं.

भारत का हरफनमौला खिलाड़ी का इकॉनमी रेट 8.33 का रहा है. अब आंकड़ों से ये बात साबित हो चुकी हैं, जहां हार्दिक पांड्या बेहतर बल्लेबाजी ऑलराउंडर हैं, वहीं मिचेल सेंटनर ज्यादा बेहतर गेंदबाजी ऑलराउंडर है.

IND vs NZ Final से पहले कीवी टीम ने खेला माइंड गेम, बोले ‘बुमराह को हम आराम से खेल सकते.....’

Tagged:

IND vs NZ icc T20 World Cup 2026 Mitchell Santner vs Hardik Pandya
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

8 मार्च को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com