मिचेल सैंटनर ने फाइनल से पहले टीम इंडिया को ललकारा, बोले 'भले ही भारत फेवरेट, लेकिन हम....'
Published - 07 Mar 2026, 04:57 PM | Updated - 07 Mar 2026, 04:58 PM
Table of Contents
Mitchell Santner: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने शब्दों का वार करना शुरू कर दिया है।
रविवार को हाई वोल्टेज मैच से एक दिन पहले शनिवार (7 मार्च) को कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) पत्रकार वार्ता में पहुंचे और इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया को खुली चुनौती दे डाली।
सैंटनर उसी तरह की रणनीति को आजमा रहे हैं, जो कि आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दौरान कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने आजमाई थी और वह भारत को हराने में सफल रहा था। चलिए आपको बताते हैं कि मैच से पहले सैंटनर ने क्या कुछ कहा है।
'भले ही भारत फेवरेट, लेकिन हम....'- Mitchell Santner
भारत के खिलाफ ब्लॉकबस्टर मुकाबले से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या आप ट्रॉफी जीतकर करोड़ों प्रशंसकों का दिल तोड़ने के लिए तैयार हैं? इसपर मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) थोड़ा मुस्कुराए और बोले कि
🚨BOLD STATEMENT BY MITCHELL SANTNER ON INDIA.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 7, 2026
Q 🎙️ : Are you ready to break a billion hearts to win the trophy?
Mitchell Santner🎙️: “We may not be favourites, but if we play well as a team, we can win it — even if it means breaking a few hearts.”🤯 pic.twitter.com/xH8tcf7n4J
‘’हम खिताब जीतने के फेवरेट नहीं है। फिर भी अगर हम एक टीम के तौर पर अच्छा खेलते हैं तो हम जीत सकते हैं। चाहें हमें ये करने के लिए कुछ फैंस का दिल ही तोड़ना पड़े।’’
बता दें कि, टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी जीतने के लिए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन जिस तरह से सेमीफाइनल में कीवियों ने साउथ अफ्रीका को हराया है, उसको देखने के बाद न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की भूल टीम इंडिया बिल्कुल भी नहीं करेगी।
बुमराह-वरुण के लिए कही ये बात
फाइनल मैच से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा
‘’यहां की पिच काफी सपाट और हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। ऐसे में जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर भारत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।’’
इसके अलावा सैंटनर ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह कितने शानदार गेंदबाज हैं। हम सपाट पिचों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। वह अभी भी एक अच्छे गेंदबाज हैं। उन्हें लय में लौटने के लिए केवल एक मैच की आवश्यकता होगी। यानी सैंटनर का मानना है कि अगर फाइनल में पिच अच्छी होती है तो वरुण उसपर अपना कमाल दिखा सकते हैं।
मैंने अभी तक पिच को नहीं देखा है-मिचेल सैंटनर
न्यूजीलैंड के कप्तान ने बड़े मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चौंकाने वाला बयान दिया। मैच से एक दिन पहले मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने कहा कि ‘’उन्होंने अभी तक पिच को नहीं देखा है, मगर अनुमान लगाया जा सकता है कि ये काफी सपाट और हाई-स्कोरिंग मैच वाली होगी।’’
बता दें कि, अहमदाहाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो प्रकार की पिच है। एक जो कि काली मिट्टी से बनी है और जूसरी लाल मिट्टी वाली पिच। अब देखना दिलचस्प होगा कि फाइनल के लिए किस मिट्टी की पिच पर मैच खेला जाएगा। हालांकि, इसका खुलासा रविवार को हो जाएगा।
भारत पर होगा विश्व कप जीतने का दबाव
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने अपने शब्दों को आगे जोड़ते हुए बोले मुझे लगता है कि ‘’भारत पर अपने घरेलू मैदान पर यह विश्व कप जीतने का दबाव होगा।’’
कीवी कप्तान के इस बयान से साफ है कि मैच से पहले वह भारतीय टीम पर मानिसक दबाव बनाना चाहते हैं, जैसा की 19 नंवबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने किया था। अब उसी प्रकार की रणनीति ब्लैककैप्स के कैप्टन भी चलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एक लाख फैंस के सामने सूर्या एंड कंपनी खिताब जीत पाएगी या फिर साल 2023 का फाइनल फिर दोहराएगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर