MIE vs DC 29th T20 Prediction in Hindi: किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 27 Dec 2025, 10:06 AM | Updated - 27 Dec 2025, 10:11 AM

MIE vs DC 29th T20 Prediction
MIE vs DC 29th T20 ILT20 2025-26

ILT20 2025-26: मुंबई इंडियंस एमिरेट्स और दुबई कैपिटल ILT20 2025-26 में दूसरी बार आमने-सामने आने वाली है। पिछली भिडंत में मुंबई इंडियंस एमिरेट्स 7 रन से विजेता रही थी। मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने 6 मैच जीते हैं और वह 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं दुबई कैपिटल 5 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। यह दोनों टीम क्वालीफाई कर चुकी है। इस मैच में दुबई कैपिटल दूसरे स्थान पर जाने का प्रयास करेगी। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

MIE vs DC ILT20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैच मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने जीते दुबई कैपिटल ने जीते ड्रॉ/टाई
9 4 5 0

यह भी पढ़ें: MICT vs DSG 1st T20 Prediction in Hindi: किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

हालिया फॉर्म:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने पिछले 5 में से 4 मैच जीतें है वही दुबई कैपिटल ने भी 5 से सिर्फ 3 मैच जीतें है।

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स W W W W L
दुबई कैपिटल W W W L L

शेख सैयद क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

यह मैच शेख सैयद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक ILT20 टूर्नामेंट के 30 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 148 रन है। इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 57% मैच जीते हैं और तेज गेंदबाजों ने 68% विकेट लिए हैं।

आइए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 44 Runs 49 Runs
10 Overs 73 Runs 77 Runs
15 Overs 110 Runs 110 Runs
20 Overs 159 Runs 163 Runs

MIE vs DC 29th T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • जॉर्डन कॉक्स: दुबई कैपिटल के तरफ से शानदार फार्म में चल रहे हैं। पिछले मैच में 61 रन बनाए हैं यह अभी तक 9 पारियों में 298 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं।

  • निकोलस पूरन: मुंबई इंडियंस एमिरेट्स टीम के विकेटकीपर और प्रमुख बल्लेबाज है। इन्होंने अभी तक 9 मैच में 267 रन बनाए हैं। इस मैच में भी 30 से 40 रन बना सकते हैं।

  • शायन जहांगीर: दुबई कैपिटल की तरफ से इस टूर्नामेंट में इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है और 285 रन बनाए हैं। यह भी इस मैच में अच्छी पारी खेल सकते हैं।

MIE vs DC 29th T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • वकार सलामखेल: दुबई कैपिटल के तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। पिछले मैच में इन्होंने 2 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 17 विकेट ले चुके हैं इस मैच में यह भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

  • मुस्तफिजुर रहमान: इन्होंने भी अभी तक टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। यह काफी अनुभवी गेंदबाज है टूर्नामेंट में 8 मैच में 15 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 2 से 3 विकेट ले सकते हैं।

  • मोहम्मद नबी: इन्होंने लगभग हर मैच में विकेट लिया है यह अभी तक 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

MIE vs DC 29th T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है, हालांकि दुबई कैपिटल टीम की गेंदबाजी यूनिट मजबूत है और हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी दुबई कैपिटल आगे है। इस मैदान पर भी दुबई कैपिटल ने 75% मैच जीते हैं वहीं मुंबई इंडियंस का जीत प्रतिशत 40% रहा है। इस मैच में दुबई कैपिटल विजेता रह सकती है।

MIE vs DC 29th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स: मुहम्मद वसीम, टॉम बैंटन, संजय कृष्णमूर्ति, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाकिब अल हसन, रोमारियो शेफर्ड, अरब गुल मोमंद, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़हूर खान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

दुबई कैपिटल: शायन जहांगीर (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, जॉर्डन कॉक्स, ल्यूस डू प्लॉय, मोहम्मद नबी (कप्तान), जेम्स नीशम, डेविड विली, मुहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, वकार सलामखेल, मुस्तफिजुर रहमान

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स बनाम दुबई कैपिटल ILT20 के लिए स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स: मुहम्मद वसीम, टॉम बैंटन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), संजय कृष्णमूर्ति, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), शाकिब अल हसन, रोमारियो शेफर्ड, अरब गुल मोमंद, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़हूर खान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, आंद्रे फ़्लेचर, उस्मान खान शिनवारी, क्रिस वोक्स, नोस्तुष केंजीगे, अकीम ऑगस्टे, नवीन-उल-हक, तजिंदर ढिल्लों, जॉर्डन थॉम्पसन, डैन मूसली, मोहम्मद शफ़ीक़, ज़ैन उल अबिदीन, मुहम्मद रोहिद खान, जॉनी बेयरस्टो, कामिंडू मेंडिस, राशिद खान

दुबई कैपिटल: सेदिकुल्लाह अटल, शायन जहांगीर (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, मोहम्मद नबी (कप्तान), ल्यूस डू प्लॉय, जेम्स नीशम, डेविड विली, मुहम्मद जवादुल्लाह, हैदर अली, वकार सलामखेल, मुस्तफिजुर रहमान, रोवमैन पॉवेल, मुहम्मद फारूक, स्कॉट करी, नवीन बिदाईसी, फरहान खान, रुशिल उगरकर, अनुदीप चेंथामारा, उस्मान नजीब, टोबी अल्बर्ट, अक्षय वखारे, दसुन शनाका, दुष्मंथा चमीरा, गुलबदीन नायब, टाइमल मिल्स

Tagged:

international league t20 Dubai Capitals Mumbai Indian Emirates MIE vs DC 29th T20 Prediction MIE vs DC 29th T20 ILT20 MIE vs DC
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com