MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction in Hindi: आज दूसरे क्वालीफायर में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? देखें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 02 Jan 2026, 12:42 PM | Updated - 02 Jan 2026, 02:58 PM

MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction
MIE vs ADKR Qualifier 2 ILT20 2026

ILT20 2025-26: मुंबई इंडियंस एमिरेट्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स टीम के बीच आज दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस एमिरेट्स को पहले क्वालीफायर मैच में डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ 45 रन से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ अबू धाबी नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर मैच में दुबई कैपिटल को 50 रन से हराकर इस मैच में जगह बनाई है।

दोनों टीम इस मैच को जीतकर दूसरे फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

MIE vs ADKR ILT20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: मुंबई इंडियंस एमिरेट्स vs अबू धाबी नाइट राइडर्स

  • स्टेडियम: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई

  • मैच की तारीख: 2 जनवरी 2026 (08:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): ZEE5, Fan Code पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 8

  • मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने जीते: 7

  • अबू धाबी नाइट राइडर्स ने जीते: 1

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन हुई फाइनल, संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर-3-4-5 पर सूर्या-तिलक-हार्दिक

हालिया फॉर्म:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स LWWWW
अबू धाबी नाइट राइडर्स WWLLW

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

यह मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 22 मैच (ILT20) खेले जा चुके हैं।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 158 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 149 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 68%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 57%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs48 Runs47 Runs
10 Overs77 Runs80 Runs
15 Overs122 Runs124 Runs
20 Overs174 Runs165 Runs

MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • मुहम्मद वसीम: मुंबई इंडियंस के तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है। इन्होंने पिछले मैच में 41 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • फिलिप साल्ट: अबू धाबी नाइट राइडर टीम के सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने भी पिछले मैच में 43 रन बनाए हैं। यह अभी तक 295 बन चुके हैं इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • जेसन होल्डर: नाइट राइडर्स को एलिमिनेटर मैच जीतने में इन्होंने काफी अच्छा योगदान दिया है पिछले मैच में इन्होंने सिर्फ 18 रन देकर 3 विकेट लिए हैं यह 15 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।

  • सुनील नरेन: पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं इन्होंने 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 9 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में एमिरेट्स के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं।

MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

अबू धाबी नाइट राइडर्स इस मैच में भी बाजी मार सकती है। नाइट राइडर्स टीम के मिडिल ऑर्डर में अनुभवी ऑलराउंडर है और टॉप ऑर्डर में फिलिप साल्ट जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद है। एलिमिनेटर मैच जीतने के बाद टीम का मनोबल भी ऊपर है। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को पहले क्वालीफायर मैच डेजर्ट वाइपर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स: मुहम्मद वसीम, टॉम बैंटन (विकेट कीपर), डैन मूसली, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, शाकिब अल हसन, संजय कृष्णमूर्ति, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़हूर खान, अरब गुल मोमंद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी

अबू धाबी नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट, माइकल-काइल पेपर (विकेट कीपर), एलेक्स हेल्स, अलीशान शराफू, लियाम लिविंगस्टोन, आंद्रे रसेल, ब्रैंडन मैकमुलेन, जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील नरेन, पीयूष चावला, अजय कुमार, ओली स्टोन

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स बनाम अबू धाबी नाइट राइडर्स ILT20 के लिए स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स: मुहम्मद वसीम, आंद्रे फ्लेचर, टॉम बैंटन (विकेट कीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), संजय कृष्णमूर्ति, डैन मूसली, रोमारियो शेफर्ड, शाकिब अल हसन, अल्लाह ग़ज़नफ़र, ज़हूर खान, अरब गुल मोमंद, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, मुहम्मद रोहिद खान, उस्मान खान शिनवारी, नोस्तुश केंजीगे, सनी पटेल, कदीम एलेने, क्रिस वोक्स, अकीम ऑगस्टे, नवीन-उल-हक, तजिंदर ढिल्लों, जॉर्डन थॉम्पसन, मोहम्मद शफ़ीक, ज़ैन उल आबिदीन

अबू धाबी नाइट राइडर्स: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, अलीशान शराफू, माइकल-काइल पेपर, लियाम लिविंगस्टोन, ब्रैंडन मैकमुलेन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), सुनील नरेन, पीयूष चावला, अजय कुमार, मयंक चौधरी, इबरार अहमद, शैडली वैन शल्कविक, उन्मुक्त चंद, ओली स्टोन, जॉर्ज गार्टन, खारी पियरे, अदनान इदरीस, अब्दुल मनन अली

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

MI Emirates ILT20 Abu Dhabi Knight Riders MIE vs ADKR Mumbai Indian Emirates MIE vs ADKR Qualifier 2 Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई की पिच संतुलित मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com