MICT vs PR 13th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट
Published - 04 Jan 2026, 11:29 AM | Updated - 04 Jan 2026, 11:30 AM
Table of Contents
SA20 2025-26: एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स SA20 लीग का 13वा मैच आज न्यूलैंड्स केप टाउन में खेला जाएगा। एमआई केप टाउन अभी तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल पाई है और लगातार 3 मैच हारकर अंतिम स्थान पर है। पार्ल रॉयल्स ने भी अभी तक 3 में से 2 मैच जीते हैं और वह 8 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
एमआई केप टाउन आज अपने होम ग्राउंड पर जीत का खाता खोलना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।
MICT vs PR SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
स्टेडियम: न्यूलैंड्स केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)
मैच की तारीख: 4 जनवरी 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:
कुल मैच: 7
एमआई केप टाउन ने जीते: 5
पार्ल रॉयल्स ने जीते: 2
ड्रॉ/टाई: 0
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की टीम का ऐलान होते ही पहले ODI की प्लेइंग इलेवन भी आई सामने, गिल, रोहित, कोहली, अय्यर, केएल....
हालिया फॉर्म:
| एमआई केप टाउन | L | L | L | W | W |
| पार्ल रॉयल्स | W | W | L | L | L |
न्यूलैंड्स केप टाउन पिच रिपोर्ट:
यह मैच न्यूलैंड्स केप टाउन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 13 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर: 177 रन
दूसरी पारी का औसत स्कोर: 147 रन
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 54%
पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 60%
आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…
| Overs | 1st Inn | 2nd Inn |
| 6 Overs | 46 Runs | 56 Runs |
| 10 Overs | 80 Runs | 92 Runs |
| 15 Overs | 120 Runs | 145 Runs |
| 20 Overs | 183 Runs | 200 Runs |
MICT vs PR 13th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?
रयान रिकेल्टन: केप टाउन के तरफ से लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में 17 गेंद में 33 रन बनाए हैं। यह अभी तक 182 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी पावर-प्ले में तेजी से रन बना सकते हैं।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस: इन्होंने पिछले मैच में 65 गेंद में 98 रन की नाबाद पारी खेली है जिसके लिए इन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया है। ये अभी तक 3 मैच में 111 रन बना चुके हैं। इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकते हैं।
MICT vs PR 13th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?
ओटनील बार्टमैन: पार्ल रॉयल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 3 मैच में 9 विकेट ले चुके हैं इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।
ट्रेंट बोल्ट: एमआई केप टाउन के प्रमुख गेंदबाज है। हालांकि अभी तक अपनी क्षमता अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं यह अनुभवी गेंदबाज है पावर प्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी गेंदबाजी करते हैं।
MICT vs PR 13th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?
पार्ल रॉयल्स टीम की गेंदबाजी यूनिट एमआई केप टाउन की तुलना में मजबूत है। बल्लेबाजी यूनिट में भी लुआन-ड्रे प्रीटोरियस और डेविड मिलर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके चलते इस मैच में पार्ल रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि एमआई केप टाउन टीम में भी बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद है और वह आज अपने होम ग्राउंड पर पहली जीत दर्ज करने की क्षमता रखती है।
MICT vs PR 13th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:
एमआई केप टाउन: रस्सी वैन डेर डुसेन, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, जैक्स स्नीमैन, टॉम मूरेस, जॉर्ज लिंडे, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, डेन पीट
पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, आसा ट्राइब, रुबिन हरमन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, ब्योर्न फोर्टुइन, मुजीब उर रहमान, नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन
एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स SA20 League के लिए स्क्वाड:
एमआई केप टाउन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, जैक्स स्नीमैन, टॉम मूरेस, जॉर्ज लिंडे, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, डेन पीट, करीम जनत, थॉमस काबर, टियान वैन वुरेन, ट्रिस्टन लुस, डैनियल लैटेगन, रीजा हेंड्रिक्स, ड्वेन प्रीटोरियस, कॉर्बिन बॉश
पार्ल रॉयल्स: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, आसा ट्राइब, डेविड मिलर (कप्तान), सिकंदर रजा, डेलानो पोटगीटर, रुबिन हरमन, काइल वेरिन (विकेटकीपर), ब्योर्न फोर्टुइन, मुजीब उर रहमान, नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन, विशेन हालम्बेज, डैन लॉरेंस, हार्डस विलजोएन, गुडाकेश मोटी, ओकुहले सेले, नकाबायोमजी पीटर, ईशान मलिंगा, थॉमस रेव, कीगन लायन कैशेट
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
ऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।