MICT vs JSK 15th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 06 Jan 2026, 10:51 AM | Updated - 06 Jan 2026, 11:10 AM

MICT vs JSK 15th T20 Prediction
MICT vs JSK 15th T20 SA20 League

SA20 2025-26: एमआई केप टाउन बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स SA20 लीग का 15वा मैच आज सुपर न्यूलैंड्स, केप टाउन में खेला जाएगा। एमआई केप टाउन अभी तक टूर्नामेंट में जीत का खाता नहीं खोल पाई है और अंतिम स्थान पर है। जॉबर्ग सुपर किंग्स ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और वह 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

एमआई केप टाउन आज टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

MICT vs JSK SA20 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 6

  • एमआई केप टाउन ने जीते: 3

  • जॉबर्ग सुपर किंग्स ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ODI सीरीज से पहले टीम को लगा तगड़ा झटका, विराट कोहली वनडे मैच से हुए बाहर

हालिया फॉर्म:

एमआई केप टाउन L L L L W
जॉबर्ग सुपर किंग्स W W W L L

न्यूलैंड्स, केप टाउन पिच रिपोर्ट:

यह मैच न्यूलैंड्स, केप टाउन, दक्षिण-अफ्रीका में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 14 मैच (SA20) खेले जा चुके हैं। न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग और बाउंस मिल सकता है, लेकिन बाद में बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। यहां 170–190 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 171 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 143 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 57%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 60%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs 1st Inn 2nd Inn
6 Overs 44 Runs 55 Runs
10 Overs 76 Runs 89 Runs
15 Overs 116 Runs 141 Runs
20 Overs 184 Runs 200 Runs

MICT vs JSK 15th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • रयान रिकेल्टन: एमआई केप टाउन के तरफ से इन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है और 4 मैच में 199 रन बनाए हैं। इस मैच में भी यह पावर प्ले में अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • शुभम रंजने: यह सुपर किंग्स के तरफ से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। पिछले मैच में 31 गेंद में 50 रन की नाबाद पारी खेली है। इस मैच में भी है अच्छा योगदान कर सकते हैं।

MICT vs JSK 15th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • रिचर्ड ग्लीसन: जॉबर्ग सुपर किंग्स के प्रमुख तेज गेंदबाज है पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक 3 मैच में 8 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी एक से दो विकेट लेने की संभावना है।

  • ट्रेंट बोल्ट: एमआई केप टाउन के प्रमुख तेज गेंदबाज है इन्होंने अभी तक अच्छी लाइन लेंथ पर गेंदबाजी की है और 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी है प्रमुख गेंदबाज रहेंगे।

MICT vs JSK 15th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

जॉबर्ग सुपर किंग्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। जॉबर्ग सुपर किंग्स टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीत चुकी है वही केप टाउन को अभी पहली जीत की तलाश है।

एमआई केप टाउन के तरफ से सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों ने निराश किया है। टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए एमआई केप टाउन को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

MICT vs JSK 15th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एमआई केप टाउन: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रासी वैन डेर डुसेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, टॉम मूरेस, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट

जॉबर्ग सुपर किंग्स: मैथ्यू डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), वियान मुल्डर, शुभम रंजने, रिवाल्डो मूनसामी (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, प्रेनेलन सुब्रायन, रीस टॉपली, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन

एमआई केप टाउन बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स SA20 League के लिए स्क्वाड:

एमआई केप टाउन: रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), रासी वैन डेर डुसेन, रीज़ा हेंड्रिक्स, निकोलस पूरन, जेसन स्मिथ, टॉम मूर्स, जॉर्ज लिंडे, राशिद खान (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, जैक्स स्नीमैन, डेन पीट, थॉमस काबर, टियान वैन वुरेन, ट्रिस्टन लुस, डैनियल लैटेगन, ड्वेन प्रीटोरियस, करीम जनत

जॉबर्ग सुपर किंग्स: मैथ्यू डिविलियर्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रिली रोसू, वियान मुल्डर, शुभम रंजने, डोनोवन फरेरा (विकेट कीपर), डियान फॉरेस्टर, प्रेनेलन सुब्रायन, डुआन जेनसेन, अकील होसेन, रिचर्ड ग्लीसन, रिवाल्डो मूनसामी, नंद्रे बर्गर, स्टीव स्टोक, जैन्को स्मिट, नील टिमर्स, जेरेन बाकर, डैनियल वॉरल, रीस टॉपली, इमरान ताहिर, जेम्स विंस

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

sa20 league MI Cape Town Joburg Super Kings MICT vs JSK 15th T20 Prediction MICT vs JSK
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग और बाउंस मिल सकता है, लेकिन बाद में बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। यहां 170–190 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।

जॉबर्ग सुपर किंग्स इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com