MICT vs DSG 1st T20 Prediction in Hindi: किसका चलेगा बल्ला, किसे मिलेंगे विकेट और कितना बनेगा स्कोर? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 26 Dec 2025, 12:37 PM | Updated - 26 Dec 2025, 12:39 PM

MICT vs DSG 1st T20 Prediction
MICT vs DSG 1st T20 SA20 League

एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपर जायंट्स मैच के साथ SA20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। केप टाउन पिछले संस्करण की विजेता टीम है वही डरबन सुपर जायंट्स के लिए पिछला साल काफी खराब रहा था। इस साल एडेन मार्कराम डरबन सुपर जायंट्स टीम का नेतृत्व करेंगे।आइए इस लेख के जरिए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ जानकारियों के बारे में....

MICT vs DSG SA20 League 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: एमआई केप टाउन vs डरबन सुपर जायंट्स

  • स्टेडियम: न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका)

  • मैच की तारीख: 26 दिसंबर 2025 (09:00 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Star Sports Network, Jio Hotstar पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

मैचएमआई केप टाउन ने जीतेडरबन सुपर जायंट्स ने जीतेड्रॉ/टाई
5140

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत फैंस के लिए आई बुरी खबर, संजीव गोयनका ने 2026 सीजन के लिए एडन मार्क्रम को बनाया नया कप्तान

हालिया फॉर्म:

एमआई केप टाउन ने लगातार 5 मैच जीतें है वही डरबन सुपर जायंट्स ने भी 5 से सिर्फ 1 मैच जीता है।

एमआई केप टाउन WWWWW
डरबन सुपर जायंट्स WLLLL

न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन पिच रिपोर्ट:

यह मैच न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, केपटाउन (दक्षिण-अफ्रीका) में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक SA20 टूर्नामेंट के 11 मैच खेले गए हैं जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है और दूसरी पारी का औसत स्कोर 142 रन है। इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 64% मैच जीते हैं और तेज गेंदबाजों ने 56% विकेट लिए हैं।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs45 Runs55 Runs
10 Overs76 Runs87 Runs
15 Overs114 Runs134 Runs
20 Overs170 Runs161 Runs

MICT vs DSG 1st T20 Prediction: कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

  • रासी वैन डेर डुसेन: यह इस मैच में कैप्टन के तरफ से टॉप रन स्कोरर हो सकते हैं। इन्होंने पिछले तीन T20 मैचों में 209 रन बनाए हैं।

  • हेनरिक क्लासेन: सुपर जॉइंट्स के तरफ से इस मैच में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। इन्होंने भी अपने पिछले तीन मैचों में 124 रन बनाए हैं।

MICT vs DSG 1st T20 Prediction: कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट?

  • कॉर्बिन बॉश: इस साल इन्होंने साउथ अफ्रीका की तरफ से व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। यह पिछले 3 T20I मैचों में 5 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

  • ट्रेंट बोल्ट: यह काफी अनुभवी तेज गेंदबाज है पिछले 3 मैच में 4 विकेट ले चुके हैं। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट ले सकते हैं।

MICT vs DSG 1st T20 Prediction: किस टीम की होगी जीत?

एमआई केप टाउन इस मैच में विजेता रह सकती है। इस मैदान पर एमआई केप टाउन का जीत प्रतिशत 60% रहा है वही डरबन सुपर जायंट्स का जीत प्रतिशत 40% है। एमआई केप टाउन टीम में ऑलराउंडर की भरमार है। पिछले साल केप टाउन की टीम विजेता रही थी, और इस मुकाबले में वह इसी मनोवैज्ञानिक बढ़त के साथ मैदान में उतरेगी।

MICT vs DSG 1st T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

एमआई केप टाउन: रीज़ा हेंड्रिक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), जेसन स्मिथ, रासी वैन डेर डुसेन, करीम जनत, टॉम मूरेस, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, राशिद खान (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कगिसो रबाडा

डरबन सुपर जायंट्स: जोस बटलर, केन विलियमसन, एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड बेडिंघम, डेविड वीज़, दयान गैलीम, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नूर अहमद, एंडिले सिमेलेन

एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपर जायंट्स ILT20 के लिए स्क्वाड:

एमआई केप टाउन: रीज़ा हेंड्रिक्स, रासी वैन डेर डुसेन, निकोलस पूरन (विकेट कीपर), जेसन स्मिथ, रयान रिकेल्टन, जॉर्ज लिंडे, राशिद खान (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कागिसो रबाडा, डेन पीट, ट्रिस्टन लुस, ड्वेन प्रीटोरियस, कॉर्बिन बॉश, टॉम मूरेस, करीम जनत, थॉमस काबर, जैक्स स्नीमैन, टियान वैन वुरेन, डैनियल लैटेगन

डरबन सुपर जायंट्स: डेवॉन कॉनवे, जोस बटलर (विकेट कीपर), केन विलियमसन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड वीज़, दयान गैलीम, सुनील नरेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, नूर अहमद, क्वेना मफाका, डेविड बेडिंघम, मार्केस एकरमैन, गिस्बर्ट वेगे, इवान जोन्स, एंडिले सिमेलेन, ईथन बॉश, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेरिन डुपाविलॉन, ताइजुल इस्लाम

Tagged:

MI Cape Town Durban Super Giants SA20 2025-26 MICT vs DSG 1st T20 Prediction MICT vs DSG
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com