माइकल वॉन ने सच्चाई का किया खुलासा, बताया क्यों खराब प्रदर्शन के बाजवूद बाबर आजम को नहीं किया जा रहा ड्रॉप?

Published - 27 Feb 2026, 10:18 AM | Updated - 27 Feb 2026, 10:21 AM

Babar Azam

Babar Azam: T20 World Cup 2026 में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद लगातार आलोचना हो रही है. प्लेयर्स के साथ कोच माइक हसन तक सवालों के घेरे में हैं. इंग्लैंड से हारने के बाद टीम का सेमीफाइनल खेलना मुश्किल लग रहा है. बैटिंग से लेकर गेंदबाजी तक में पाकिस्तान फ्लॉप साबित हुआ है.

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बाबर आजम (Babar Azam) को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वह कभी पाकिस्तान टीम का कोच नहीं बनना चाहेंगे.

Babar Azam टी20 वर्ल्ड कप 2026 में फ्लॉप

Babar Azam

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम की चमक फीकी दिखाई दे रही हैं. उन्होंने सुपर-8 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में नंबर 4 पर बैटिंग करते हुए 25 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही बनाए. उनसे उम्मीद की जा रही थी कि इस अहम मैच में पाकिस्तान की जीत में योगदान निभाएंगे. लेकिन उन्होंने 'थ्री लायंस' के सामने अपने हथियार डाल दिए.

टूर्नामेंट में Babar Azam के स्ट्राइक रेट की भी काफी आलोचना हो रही है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले में भी बाबर भारत के खिलाफ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. एक वक्त था उनकी तुलना स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से हो रही थी. लेकिन लंबे वक्त से वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

बाबर इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह : माइकल वॉन

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने Babar Azam की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि, बाबर को राजनीति के तहत ड्रॉप नहीं किया जा रहा है. क्योंकि हेसन के लिए बाबर 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह है. माइकल वॉन ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा कि, 'मैं उन सभी विदेशी कोचों का सम्मान करता है जो पाकिस्तान की कोचिंग करते हैं. क्योंकि वहां क्या चल रहा है यह कल्पना करना भी मुश्किल है.'

वॉन ने कहा 'पॉलिटिक्स के कारण बाबर टीम से बाहर नहीं हो रहे हैं. हेसन बाबर को इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह यूज कर रहे हैं. शुरूआती विकेट गिरने के बाद नंबर 4 पर वह बाबर का इस्तेमाल पारी को आगे बढ़ाने के लिए कर रहे हैं.'

मैं कभी पाकिस्तान का कोच नहीं बनूंगा : वॉन

वॉन ने बाबर की तारीफ करते हुए कहा कि, श्रीलंका की पिचों के लिए वह परफ्केट फिट हैं. वह स्पिनर्स के खिलाफ असरदार हैं, और 120-130 के स्ट्राइक रेट के साथ गिरते विकेटों के बीच में आराम से रन निकाल सकते हैं. वॉन ने आगे तंज कसते हुए यह भी माना कि बाबर अब 200 का स्कोर नहीं बना सकते हैं. वह अब टीम को मुकाबले नहीं जीता सकते हैं. क्योंकि बाबर पहले की तरह बैटर नहीं रहे हैं. वो धीरे खेलते हैं और टीम में स्थिरता देते हैं.

वॉन का मानना है कि पाकिस्तानी विदेशी कोच हेसन ने पॉलिटिक्स को अच्छे से समझा है. उन्होंने कहा, मैं कभी पाकिस्तान का कोच नहीं बनना चाहूंगा.

Read More: टी20 वर्ल्ड कप के बीच गम में डूबी टीम इंडिया, रिंकू सिंह के पिता का निधन, इस वजह से हुई आकस्मिक मृत्यु

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam Michael Vaughan icc T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

4366 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com