'उससे खतरनाक कोई नहीं...' माइकल वॉन ने चुना ऑल टाइम बेस्ट गेंदबाज, अकरम-एंडरसन को नहीं इसे बताया सर्वश्रेष्ठ

Published - 13 Mar 2026, 10:31 AM | Updated - 13 Mar 2026, 10:53 AM

Michael Vaughan

पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में रहते हैं. हाल ही में उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक बॉलर का नाम बताया है. दिलचस्प बात यह है कि माइकल वॉन ने क्रिकेट इतिहास के दो गेंदबाज वसीम अकरम और जेम्स एंडरसन से भी ऊपर इस गेंदबाज को रखा है.

वसीम और एंडरसन वो बॉलर्स है जिन्होंने अपने दौर में बड़े से बड़े बल्लेबाजों तक को परेशान किया है. इसके बावजूद माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने किसी अन्य खिलाड़ी को इन दो महान खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ बताया है.

Michael Vaughan ने किसे चुना बेस्ट बॉलर?

Michael Vaughan

माइकल वॉन ने हाल ही में स्टिक टू क्रिकेट ( Stick to Cricket) शो में बात करते हुए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ऑल टाइम बेस्ट बॉलर चुना है. उनका मानना है कि उसके जैसे गेंदबाज कोई दूसरा नहीं है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का कहना है कि अगर बुमराह को इंग्लैंड की प्लेइंग-11 में शामिल कर दिया जाए तो इंग्लिश टीम भी हर मैच जीत सकती है.

इस दौरान माइकल (Michael Vaughan) ने बुमराह की तुलना फुटबॉलर लियोनल मेसी (Lionel Messi) और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) से भी की.

उन्होंने कहा कि जिस टीम में यह तीनों होंगे उसे चैंपिनन बना देंगे. इसके अलावा वॉन का यह भी मानना है कि अकेले बुमराह भी किसी भी टीम को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं.

बुमराह की यॉर्कर और सटीक गेंदबाजी

माइकल वॉन (Michael Vaughan) जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर और सटीक गेंदबाजी से कायल है. माइकल ने कहा कि वह ऐसे गेंदबाज हैं जो कि किसी भी मुश्किल स्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं. उनके टीम में होने से जीत पक्की है. दुनिया का हर बल्लेबाज उनके आगे आने से पहले सौ बार सोचता है. अगर विकेट नहीं मिल रहे हैं तो बुमराह को गेंद थमा दो.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान के अनुसार, 1998 से वह क्रिकेट देख रहे हैं. लेकिन बू-बूम बुमराह जैसा बॉलर उन्होंने अब तक कोई दूसरा नहीं देखा है. वह दुनिया के ऐसे इकलौते गेंदबाज है.

आखिरकार मोहम्मद आमिर के मुंह से निकली सच्चाई, बोले 'हम अब सिर्फ एसोसिएट टीम बनकर रह गए....'

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुमराह का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से साबित किया कि आखिर क्यों उन्हें वर्ल्ड बेस्ट बॉलर कहा जाता है. उन्होंने इस मैच में सटीक गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए. जिस वजह से भारत कीवियों के खिलाफ शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रहा.

विश्व कप फाइनल में बेहतरीन बॉलिंग करने के लिए बुमराह को 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला. भारतीय तेंज गेंदबाज ने इस पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट चटकाए. वहीं, T20 वर्ल्ड कप 2024 में भी बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

मुंबई इंडियंस के ये 4 स्टार खिलाड़ी पूरे सीजन पानी पिलाते ही आएंगे नजर, कप्तान हार्दिक नहीं देंगे 11 में एक भी मौका

Tagged:

team india jasprit bumrah Michael Vaughan T20 World Cup 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

14 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com