MI-W vs UPW-W 8th T20 Prediction in Hindi: आज WPL में किसका चलेगा जादू? जानें रन, विकेट और विजेता की पूरी रिपोर्ट

Published - 15 Jan 2026, 12:45 PM | Updated - 15 Jan 2026, 12:46 PM

MI-W vs UPW-W
MI-W vs UPW-W WPL 2026

WPL 2026: मुंबई इंडियंस विमेन ने पिछले मैच में गुजरात जॉइंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में भी दूसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और वह अंकतालिका में अंतिम स्थान पर है।

यूपी वॉरियर्स वूमेन इस मैच में अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

MI-W vs UPW-W WPL 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • मुंबई इंडियंस विमेन ने जीते: 5

  • यूपी वॉरियर्स वूमेन ने जीते: 2

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म:

मुंबई इंडियंस विमेन WWLWW
यूपी वॉरियर्स वूमेन LLLWL

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 18 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं। डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 159 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 144 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 61%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 56%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs51 Runs53 Runs
10 Overs85 Runs92 Runs
15 Overs125 Runs129 Runs
20 Overs179 Runs179 Runs

MI-W vs UPW-W 8th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • हरमनप्रीत कौर ने गुजरात जॉइंट्स के खिलाफ 43 गेंद में 71 रन बनाए हैं। यह लगातार 2 अर्धशतक लगा चुकी है इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकती है।

  • फोबे लिचफील्ड ने पिछले मैच में 27 रन बनाए हैं यह 3 मैच में 125 रन बना चुकी है। इस मैच में पावर प्ले में तेजी से रन बना सकती हैं।

MI-W vs UPW-W 8th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • अमेलिया केर ने मुंबई इंडियंस के तरफ से अभी तक अच्छी गेंदबाजी की है और 6 विकेट लिए हैं। यह इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकती हैं।

  • निकोला कैरी ने भी अभी तक काफी अच्छी गेंदबाजी की है और मुंबई इंडियंस के लिए 3 मैच में 6 विकेट लिए हैं। यह भी इस मैच में विकेट लेने की क्षमता रखती है।

MI-W vs UPW-W 8th T20 Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

मुंबई इंडियन वूमेन ने खराब शुरुआत के बाद वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते हैं और वह दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर यूपी वॉरियर्स वूमेन लगातार 3 मैच हार चुकी है और अंतिम स्थान पर है। हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संतुलन को देखते हुए मुंबई इंडियन वूमेन इस मैच में भी विजेता रह सकती है।

MI-W vs UPW-W 8th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियंस विमेन: हेली मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ

यूपी वॉरियर्स वूमेन: मेग लैनिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायोन, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

मुंबई इंडियंस विमेन बनाम यूपी वॉरियर्स वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

मुंबई इंडियंस विमेन: गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, निकोला कैरी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नैट साइवर-ब्रंट, साइका इशाक, मिली इलिंगवर्थ, राहिला फिरदौस, नल्ला क्रांति रेड्डी

यूपी वॉरियर्स वूमेन: मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायोन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़, डिएंड्रा डॉटिन, त्रिशा गोंगड़ी, प्रतीक रावल, शिप्रा गिरी, सुमन मीना, सिमरन शेख, चार्ली नॉट

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

WPL Mumbai Indians Women UP Warriorz MI-W vs UPW-W MI-W vs UPW-W Match Prediction
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

डी. वाई. पाटिल स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल रहती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com