MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction in Hindi: WPL के पहले मुकाबले में कौन बिखेरेगा अपना जलवा? जानें पूरी प्रेडिक्शन रिपोर्ट

Published - 09 Jan 2026, 08:46 AM | Updated - 09 Jan 2026, 08:50 AM

MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction
MI-W vs RCB-W 1st T20 WPL 2026

WPL 2026: मुंबई इंडियन वूमेन बनाम रॉयल चैलेंजर्स वूमेन मैच के साथ WPL 2026 टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। मुंबई इंडियन वूमेन इस टूर्नामेंट के पिछले संस्करण की विजेता टीम है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स वूमेन 2024 में विजेता रही थी।

दोनों टीम इस साल भी टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

MI-W vs RCB-W WPL 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 7

  • मुंबई इंडियन वूमेन ने जीते: 4

  • रॉयल चैलेंजर्स वूमेन ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: भारत के लिए जल्द डेब्यू कर सकते ये 4 IPL स्टार्स, टीम इंडिया में छोड़ सकते अपनी बड़ी छाप

हालिया फॉर्म:

मुंबई इंडियन वूमेन WWLWW
रॉयल चैलेंजर्स वूमेन WLLLL

डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी पिच रिपोर्ट:

यह मैच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा। इस मैदान पर अभी तक 11 मैच (WPL) खेले जा चुके हैं। यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।

  • पहली पारी का औसत स्कोर: 147 रन

  • दूसरी पारी का औसत स्कोर: 126 रन

  • टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम की जीत: 64%

  • पेसर्स द्वारा दिए गए विकेट: 62%

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले 10 मैचों में स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs49 Runs56 Runs
10 Overs83 Runs93 Runs
15 Overs122 Runs129 Runs
20 Overs155 Runs169 Runs

MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • हेली मैथ्यूज: मुंबई इंडियंस टीम की प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने साउथ-अफ्रीका वूमेन के खिलाफ पिछली श्रृंखला में बल्ले और गेंद से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी यह प्रमुख खिलाड़ी रहेगी।

  • स्मृति मंधाना: रॉयल चैलेंजर्स की कप्तान और सलामी बल्लेबाज है। इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ T20 श्रृंखला में रन बनाए हैं इस मैच में भी बड़ी पारी खेल सकती हैं।

MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • लिंसे स्मिथ: रॉयल चैलेंजर्स की प्रमुख गेंदबाज है इन्होंने WBBL टूर्नामेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकती है।

  • अमेलिया केर: मुंबई इंडियंस की एक और प्रमुख ऑलराउंडर है। इन्होंने भी अपने पिछले 3 मैच में 4 विकेट लिए हैं और बल्ले से भी अच्छा योगदान किया है। इस मैच में भी 1 से 2 विकेट लेने की उम्मीद है।

MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction: आज किसकी रणनीति पड़ेगी भारी?

मुंबई इंडियन वूमेन बनाम रॉयल चैलेंजर वूमेन के बीच एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है। यह दोनों टीम टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम है। मुंबई इंडियन वूमेन का रिकॉर्ड इस मैदान पर अच्छा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने 66% मैच जीते हैं वही रॉयल चैलेंजर्स का जीत प्रतिशत 33% रहा है। हेड-टू-हेड आंकड़ों में भी मुंबई इंडियंस आगे रही है और इस मैच में भी बाजी मार सकती है।

MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

मुंबई इंडियन वूमेन: हेली मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, जी कमलिनी (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, साइका इशाक, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार

रॉयल चैलेंजर्स वूमेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्रकार, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, गौतमी नाइक, लिंसे स्मिथ

मुंबई इंडियन वूमेन बनाम रॉयल चैलेंजर्स वूमेन WPL 2026 के लिए स्क्वाड:

मुंबई इंडियन वूमेन: हेली मैथ्यूज, जी कमलिनी (विकेटकीपर), नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, पूनम खेमनार, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ, नल्ला रेड्डी, राहिला फिरदौस, मिली इलिंगवर्थ, साइका इशाक, निकोला कैरी

रॉयल चैलेंजर्स वूमेन: स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, गौतमी नाइक, ग्रेस हैरिस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल, कुमार प्रथ्योषा, सायाली सतघरे, प्रेमा रावत, दयालन हेमलता, लिंसे स्मिथ

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

WPL Royal Challengers Bangalore Women Mumbai Indians Women MI-W vs RCB-W 1st T20 Prediction MI-W vs RCB-W
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

यह मुकाबला डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई में खेला जाएगा।

यहां की पिच आमतौर पर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com