MI vs RCB: वानखेड़े की पिच का सीक्रेट आउट! इस वजह से ये टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल
Published - 11 Apr 2026, 04:10 PM | Updated - 11 Apr 2026, 04:12 PM
Table of Contents
MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मैच में पांच बार की आईपीएल विजेता का सामना पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से हारकर आ रही हैं।
ऐसे में दोनों चाहेंगी कि वह दोबारा जीत की पटरी पर वापस लौट सके। लेकिन इस मैच (MI vs RCB) में जितना अहम रोल खिलाड़ियों का रहने वाला है, उतनी ही अहम भूमिका पिच की भी रहने वाली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वानखेड़े की लाल मिट्टी वाली पिच पर किस टीम का दबदबा रहने वाला है और किस टीम का पलड़ा यहां पर अभी से भारी नजर आ रहा है।
MI vs RCB: बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले!
मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम की पिच (MI vs RCB) को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, जहां पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश होती है। फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री सीधा-सीधा फायदा बल्लेबाजों को पहुंचते है। यहां पर एमआई और केकेआर के बीच पिछला मैच खेला गया था, जिसमें केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 220 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेजबान ने 19.1 ओवर में आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया था।
लाल मिट्टी की पिच होने के कारण यहां पर गेंद अच्छी उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट्स खेलना बाकी पिचों की तुलना में थोड़ा आसान रहता है। यही कारण है कि अन्य मैदानों के मुकाबले यहां पर आसानी से 200 का टारगेट बनाया और चेज किया जा सकता है। हालांकि, यहां पर औसत स्कोर पहली पारी में 180 का है। लेकिन यहां पर आमतौर पर 200 रन आसानी से देखने को मिल जाते हैं।
शुरुआत में मिलती है गेंदबाजों को मदद
यहां पर अधिकांश मौकों पर टॉस जीतने वाले कप्तान का पहला निर्णय गेंदबाजी करने का होता है, क्योंकि शुरुआत में नई गेंद से बॉलिंग करने पर तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और हल्की स्विंग और सीम मूवमेंट मिलती है। ऐसे में नई गेंद से विकेट लेना थोड़ा आसान हो जाता है।
वहीं, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो स्पिनरों को पिच से थोड़ी ग्रिप मिल सकती है। लेकिन बाउंड्री छोटी होने की वजह से हल्की सी भी गलती होने पर बल्लेबाज गेंद को दर्शकदीर्घा में पहुंचा देता है। ऐसे में गेंदबाजों को सही लाइन लेंथ और गेंदबाजी में लगातार मिश्रण करने की आवश्यता होती है, ताकि वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखे।
फेवरेट बैटिंग पार्टनर पर युवराज का शॉकिंग जवाब, सचिन-कोहली नहीं, इस दिग्गज का लिया झट से नाम
ये टीम पड़ेगी भारी
दोनों टीमों के वर्तमान फॉर्म को देखे तो यहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) का दबदबा देखने को मिल सकता है। दरअसल, टीम के सभी बल्लेबाज धमाकेदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट कोहली, फिल साल्ट और देवदत्त पडिक्कल शीर्ष में रन बना रहे हैं तो कप्तान रजत पाटीदार, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड का बल्ला भी जमकर बोल रहा है।
ऐसे में इस टीम के खिलाफ गेंदबाजी करना मुंबई के गेंदबाजों (MI vs RCB) के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। जबकि दूसरी और मुंबई का बैटिंग खेमा फिलहाल रनों के लिए संर्घष कर रहा है। ऐसे में यहां पर आरसीबी का पलड़ा भारी रह सकता है। बता दें कि, जब दोनों टीमें आखिरी बार इस मैदान (MI vs RCB) पर भिड़ी थी, उस समय आरसीबी ने 12 रन से मैच जीता था।
प्रीति जिंटा के 'लाडले' ने पाकिस्तान जाकर भारत की पीठ पर भोंका खंजर, बोला '‘IPL बेकार, PSL नंबर-1’
Tagged:
MI vs RCB pitch report IPL 2026ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर