MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने लगाई हार की हैट्रिक, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रन से हराया, सूर्या-तिलक ने किया निराश

Published - 12 Apr 2026, 11:52 PM

MI vs RCB

MI vs RCB: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पांच बार की खिताबी विजेता मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया है। यह एमआई की मौजूदा सीजन की तीसरी हार है, जबकि आरसीबी ने आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है।

मैच में मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले आरसीबी को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बैटिंग करने आई आरसीबी ने 20 ओवर में 240 रन बनाए थे। इसके जवाब में सितारों से सजी मुंबई सिर्फ 222 रन ही बना सकी।

MI vs RCB: बल्लेबाजों ने किया निराश

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जा रही वानखेड़े की लाल मिट्टी की पिच मुंबई इंडियंस (MI vs RCB) के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने 32 गेंदों पर 57 रन की साझेदारी की, लेकिन रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रिटायर हर्ट होकर मैदान के बाहर चले गए।

इसके बाद रिकल्टन 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए तो तिलक वर्मा 3 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने। दोनों को सुयश शर्मा ने अपना शिकार बनाया। दो जल्दी विकेट गिरने के बाद हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए 27 गेंदों में 47 रन की पार्टनरशिप की। लेकिन 33 के व्यक्तिगत स्कोर पर सूर्या भी चलते बने।

शेरफेन-हार्दिक की कोशिश गई बेकार

विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को सभी खिलाड़ियों से आक्रामक पारियों की उम्मीद थी, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड और हार्दिक पंड्या को छोड़कर अन्य कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। हार्दिक ने 22 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 40 रन बनाए थे। जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 31 गेंदों पर धुआंधार नाबाद 61 रन बनाए। आरसीबी की ओर से जैकब डफी, क्रुणाल पंड्या, रसिक सलाम ने एक-एक विकेट चटकाया था। जबकि सुयश शर्मा ने दो बल्लेबाजों का शिकार किया।

मुंबई में दिखा टॉप थ्री का कहर

विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 65 गेंदों पर 120 रन की शतकीय साझेदारी की। फिल साल्ट 36 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने खुद को प्रमोट किया और तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे। पाटीदार ने पहली बॉल से ही मुंबई (MI vs RCB) के गेंदबाजों पर रिमांड पर लेना शुरू कर दिया था। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के मारकर 53 रन बनाए तो किंग कोहली 38 गेंदों पर 50 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। इस मैच में आरसीबी के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने पचासा ठोका।

LSG vs GT: नवाबों के शहर में चला गिल का जादू, गुजरात टाइंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, शुभमन-बटलर के बल्लों ने उगली आग

डेविड ने खेली तूफानी पारी

आरसीबी (MI vs RCB) ने 16 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 194 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे और काफी तेजी से बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए एमआई के गेंदबाजों ने 20 ओवर में 240 के स्कोर पर ब्रेक लगा दिया।

हालांकि, टिम डेविड के बल्ले से 16 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी देखने को मिली, जबकि जितेश शर्मा एक बार फिर फ्लॉप हुए। एमआई (MI vs RCB) की ओर से ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सेंटनर और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटका।

MI vs RCB: काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं मुंबई-आरसीबी के खिलाड़ी, एक मिनट का रखा गया मौन, जानें क्या है वजह

Tagged:

Virat Kohli Rohit Sharma MI vs RCB
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com