MI vs RCB: काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं मुंबई-आरसीबी के खिलाड़ी, एक मिनट का रखा गया मौन, जानें क्या है वजह

Published - 12 Apr 2026, 08:38 PM

MI Vs RCB 3

MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दोनों ही टीमों ने भारत की फेमस गायिका आशा भोसले को विनम्र श्रद्धांजलि दी और काली पट्टी बांधकर आज का मैच खेल रही हैं।

साथ ही मैच शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों (MI vs RCB) के खिलाड़ियों ने आशा भोसले के निधन पर एक मिनट का मौन रखा। इसके बाद खिलाड़ी मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे। बता दें कि, रविवार को भारत की महान गायिका आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया था। उनको शनिवार शाम सीने में संक्रमण और कमजोरी के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

मुंबई में ली अंतिम सांस

आशा भोसले ने रविवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। निधन होने से एक दिन पहले सांस लेने में परेशानी, सीने में संक्रमण और कमजोरी के कारण परिवारजनों ने आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां पर उनको डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया, लेकिन रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

आशा भोसले का निधन मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ। बता दें कि, आशा भोसले को उनकी शानदार आवाज के लिए जाना जाता था। लगभग आठ दशक तक उन्होंने संगीत की दुनिया पर राज किया और इस दौरान उन्होंने कई यादगार गाने गए। उन्होंने अपने जीवन में 12 हजार से अधिक और 20 से अधिक भाषाओं में गाने गए हैं।

खिलाड़ियों ने जताया दुख

आशा भोसले के निधन से न सिर्फ संगीत की दुनिया दुखी है, बल्कि उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर से लेकर विराट कोहली तक सभी ने अपना शोक प्रकट किया। हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा,

‘’महान आशा भोसले जी के निधन से दुखी हूं। उनकी शालीनता और बेजोड़ प्रतिभा हमेशा हमारी यादों में बनी रहेगी।’’

युवराज सिंह ने लिखा, ‘’आशा जी की आवाज सुनते हुए मैं बड़ा हुआ हूं… मन की स्थिति जैसी भी हो, उनका कोई न कोई गाना हमेशा होता था जो उस मूड पर एकदम सटीक बैठता था।’’

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आशा भोसले के निधन पर शोक जताते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘’ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे, आशा भोसले जी। आपकी आवाज ने लाकों लोगों के दिलों को छुआ है और हमेशा हमारे दिनों में जिंदा रहेंगे। ओम शांति।’’

IPL 2026 के बीच पसरा मातम! मोहम्मद सिराज पर टुटा दुखों का पहाड़, उनके करीबी शख्स का हुआ निधन

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले मेजबानों (MI vs RCB) को बल्लेबाजी का आमंत्रित किया था। एमआई ने अभी तक खेले तीन मैचों में एक जीत दर्ज की है तो गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले तीन मैचों में दो जीत हासिल की है।

आरसीबी (MI vs RCB) को मौजूदा सीजन में एकमात्र हार राजस्थान रॉयल्स से मिली है। वहीं, इस मैच में आरसीबी के प्रमुख तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नहीं खेल रहे हैं, जिनका पिछला मैच बेहद साधारण रहा था। जबकि एमआई (MI vs RCB) ने इस मैच में अल्लाह गजनफर और दीपक चाहर को बाहर किया है और उनकी जगह मिचेल सेंटनर और मयंक मारकंडे को चांस (MI vs RCB दिया है।

LSG vs GT: नवाबों के शहर में चला गिल का जादू, गुजरात टाइंस ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा, शुभमन-बटलर के बल्लों ने उगली आग

Tagged:

Virat Kohli MI vs RCB IPL 2026 Asha Bhosle
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com