MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ आरसीबी टीम में बड़े बदलाव, बैथल-राशिक-सुयश की एंट्री! ये 3 खिलाड़ी बाहर

Published - 11 Apr 2026, 05:47 PM | Updated - 11 Apr 2026, 05:48 PM

MI vs RCB

MI vs RCB: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से होगा। रविवार, 12 अप्रैल को होने वाला ये मैच एमआई के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा, जिसको देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक मैदान का रुख कर सकते हैं।

इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन (MI vs RCB) तीन बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतर सकती है। एमआई के खिलाफ आरसीबी प्लेइंग इलेवन में रसिख डार, जैकब बेथेल और सुयश शर्मा को शामिल किया जा सकता है। जबकि इन तीन खिलाड़ियों की प्लेइंग XI से विदाई होना पक्का माना जा रहा है।

MI vs RCB: तीन खिलाड़ियों की होगी विदाई

अब तक खेले शुरुआती मैचों में साधारण प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों की प्लेइंग इलेवन से विदाई हो सकती है। जबकि उनकी जगह इन फॉर्म खिलाड़ियों को जगह दी जा सकती है। बाहर होने वाले खिलाड़ियों में सबसे पहला नाम फिल साल्ट है, जो कि मौजूदा सीजन (MI vs RCB) में रनों की तलाश कर रहे हैं।

ऐसे में उनकी जगह जैकब बेथेल को मौका मिल सकता है। वहीं, तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह को बाहर करके उनके स्थान पर रसिख डार को खिलाया जा सकता है। जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने वाले वेंकटेश अय्यर का एमआई के खिलाफ खेलना मुश्किल है। उनकी जगह सुयश शर्मा को मौका मिल सकता है।

बल्लेबाजों को उठानी होगी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 के 16वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से हुआ था, जहां पर उनका शीर्ष और मिडिल ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह ध्वस्त हो गया था। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार चाहेंगे कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करेंगे।

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड से इस मैच (MI vs RCB) में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ताकि वह मेजबानों के खिलाफ एक धमाकेदार जीत हासिल कर सके। बता दें कि, पिछले मैच में आरसीबी ने 125 पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन वहां से भी उन्होंने 200 का आंकड़ा पार कर लिया था, जो कि टीम की मजबूत बल्लेबाजी को दर्शाता है।

LIVE Telecast डिटेल्स: किस ऐप और चैनल पर आएगा MI vs RCB मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

भुवनेश्वर-हेजलवुड से होगी उम्मीद

मुंबई के वानखेड़े की पिच पर जमकर रन बरसते हैं। ऐसे में कप्तान रजत पाटीदार को भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड से शानदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी। हेजलवुड ने आरआर के खिलाफ वापसी की थी, जहां पर उन्होंने दो बल्लेबाजों का शिकार किया था। जबकि भुवी का फॉर्म भी अच्छा चल रहा है।

वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सुयश शर्मा की एंट्री हो सकती है तो रोमारियो शेफर्ड और टिम डेविड पार्ट टाइम गेंदबाजों का कार्य करेंगे। जबकि क्रुणाल पंड्या के अनुभवी कंधों पर अच्छी गेंदबाजी करने की आस होगी। बता दें कि, क्रुणाल पहले एमआई खेमे का हिस्सा थे और वह यहां कि पिच को बखूबी जानते हैं, जो कि आरसीबी (MI vs RCB) के लिए फायदे का सौदा हो सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख डार, जोश हेजलवुड । इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा।

MI vs RCB: वानखेड़े की पिच का सीक्रेट आउट! इस वजह से ये टीम पड़ेगी भारी, सामने आया PITCH का पूरा हाल

Tagged:

Virat Kohli MI vs RCB RCB Playing XI
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com