MI vs KKR STATS: रोहित-रियान ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, मैच में बना डाले 15 बड़े आंकड़े, पहले का टूटना मुश्किल
Published - 29 Mar 2026, 11:14 PM | Updated - 29 Mar 2026, 11:26 PM
Table of Contents
MI vs KKR STATS: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया, जिसमें एमआई ने … विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की है। हार्दिक की कप्तानी में एमआई पलटन ने 13 साल बाद आईपीएल के अपने ओपनिंग मैच में पहली जीत दर्ज की है, जो कि फ्रेंचाइजी के लिए भी एक ऐतिहासिक विनिंग मूमेंट है।
इस मैच में बल्लेबाजों ने चौके-छक्कों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया तो मैच में रिकॉर्ड्स की भी जमकर वर्षा हुई। चलिए जानते हैं कि आईपीएल 2026 (MI vs KKR STATS) में कौन-कौन से रिकॉर्ड्स बने हैं और किन रिकॉर्ड्स को 19वें एडिशन में ध्वस्त किया गया है।
MI vs KKR STATS: MI vs KKR मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
1. आईपीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैच
- 190 - सुनील नारायण* (MI vs KKR STATS)
- 189 - कीरोन पोलार्ड
- 184 - एबी डी विलियर्स
- 184 - डेविड वार्नर
- 161 - डीजे ब्रावो
2. आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 72 - विराट कोहली,
- 66 - डेविड वार्नर,
- 53 - शिखर धवन,
- 50 - रोहित शर्मा*, (MI vs KKR STATS)
- 45 - केएल राहुल
3. आईपीएल में किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक रन
- 1161 - रोहित शर्मा बनाम केकेआर* (MI vs KKR STATS)
- 1159 - विराट कोहली बनाम पीबीकेएस
- 1146 - विराट कोहली बनाम सीएसके
- 1134 - डेविड वार्नर बनाम पीबीकेएस
- 1130 - विराट कोहली बनाम डीसी
- 1093 - डेविड वार्नर बनाम केकेआर
4. आईपीएल में एमआई के लिए सर्वोच्च साझेदारियां
- 167* - रोहित और गिब्स बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012 (दूसरा विकेट)
- 163* - ड्वेन स्मिथ और एस तेंदुलकर बनाम आरआर, जयपुर, 2012 (पहला विकेट)
- 148 - रोहित और रिकेटोन बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026 (पहला विकेट)* (MI vs KKR STATS)
- 143* - सूर्यकुमार और तिलक वर्मा बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024 (चौथा विकेट)
5. आईपीएल में अजिंक्य रहाणे ने चौथी बार छक्का लगाकर अपना खाता खोला है।
6. फिन एलन (5259) आईपीएल डेब्यू के समय टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा रन डेविड मलान (6258 रन) ने बनाए थे, जिन्होंने आईपीएल 2021 में पीबीकेएस के लिए डेब्यू करने से पहले ये रन बनाए थे।
7. आईपीएल 2025 में केकेआर एकमात्र ऐसी टीम थी जिसने 50 से अधिक रनों की सलामी साझेदारी नहीं की थी।
8. आईपीएल में हार्दिक पांड्या द्वारा एक ओवर में दिए गए रनों की संख्या 25 रन संयुक्त रूप से दूसरी सबसे अधिक है, इससे पहले उन्होंने 2024 में वानखेड़े में सीएसके के खिलाफ 26 रन दिए थे।
9. आईपीएल में केकेआर द्वारा एमआई के खिलाफ पावरप्ले (1-6) में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर 78 रन है।
10. रहाणे द्वारा बनाए गए 67 रन आईपीएल में एमआई के खिलाफ केकेआर के कप्तान द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
11. 5 छक्के टी20 पारी में रहाणे के संयुक्त रूप से सबसे अधिक हिट हैं।
12. अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल 2025 के सीज़न ओपनर में
- आरसीबी के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 56 (31) रन बनाए ।
- आईपीएल 2026 (MI vs KKR STATS) में एमआई के खिलाफ वानखेड़े में 67 (40) रन बनाए।
13. एएम गजनफर द्वारा दिए गए 51 रन, आईपीएल में अपने डेब्यू मैच में स्पिनर द्वारा दिए गए दूसरे सबसे अधिक रन हैं। इससे पहले 2019 में हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ आरसीबी के लिए खेलते हुए प्रयास रे बर्मन ने 56 रन दिए थे।
14. आईपीएल में एमआई के खिलाफ केकेआर द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 220/4 रन है, इससे पहले 2019 में ईडन गार्डन्स में 232/2 रन बनाए गए थे।
15. रोहित शर्मा का आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक 23 गेंदों में पूरा हुआ है। इससे पहले उन्होंने 2015 में ईडन गार्डन्स में खेले गए फाइनल में सीएसके के खिलाफ 25 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर